Gold Silver Price news : हरियाणा समेत देश भर में सोना–चांदी की कीमतों में हाई जंप यानि ऊंची छलांग देखने को मिली। एक ही दिन में 4 हजार रुपए के करीब सोने के रेट और 3 हजार रुपए चांदी की कीमतें बढ़ गई। आज 12 नवंबर 2025 को सोना–चांदी की कीमतें क्या रही, इसके बारे में विस्तार से बता देते हैं। हालांकि इन कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 12 नवंबर को (Gold Silver Price) सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार 129 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत भी 1 लाख 54 हजार 760 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। हरियाणा में (Gold Silver Price in Haryana) फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, करनाल, अंबाला, भिवानी, सोनीपत में सोने–चांदी की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 24 हजार 120 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जबकि चांदी की कीमत 1 लाख 55 हजार 60 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
IBJA पर आज का सोने-चांदी का भाव (Gold Silver Price news in Hindi)
- सोने-चांदी की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 124129 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 123652 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 113720 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 93112 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 72627 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 154760 रुपये प्रति किलोग्राम
Gold Silver Price in Haryana हरियाणा में सोने के रूझान क्या हैं
बता दें कि हरियाणा में सोने की कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल देखने को मिला है। अगर बात करें चार महीने पहले की तो 1 जुलाई 2025 को हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 97 हजार 455 रुपए था। 31 जुलाई को सोने का भाव 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम को पार गया तो अगस्त, सितंबर में 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और त्योहारी सीजन शुरू होते ही 1 लाख 32 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक सोने की कीमत पहुंच गई। दिवाली के बाद करीब 10 हजार रुपए तक रेट कम हुए लेकिन अब फिर से रेट बढ़ने लगे हैं।














