Gold rates today : देश भर में सोने चांदी की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लगने वाले हैं। सोना चांदी दोनों ही धातू अपने उच्चतम स्तर पर जा चुकी हैं। आज 22 दिसंबर 2025 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आइए बताते हैं। हालांकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का इस पर असर पड़ता है और इसकी कीमतों में उछाल-मंदी आती रहती है।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोमवार को सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार 779 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोने की कीमत 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही। आज दिन भर सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव हो सकता है और शाम तक सोने की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।
हरियाणा में (Haryana me sona chandi ka bhav) भी आसमान छू रहा है। बड़े शहरों की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, अंबाला, भिवानी, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 24 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि 22 कैरेट सोने से ही आभूषण (gold silver rates today) आदि बनते हैं और आम तौर पर 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है। चंडीगढ़ में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार 245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।
IBJA पर देश भर का सोने का भाव (Gold rates today)
सोना 24 कैरेट : 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट : 131251 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट : 120710 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट : 98834 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट : 77091 रुपये प्रति 10 ग्राम
Silver rates today : चांदी की कीमतों में भी गिरावट
देश भर में चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। दिल्ली समेत आसपास के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 9 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। एक दिन पहले ही 2 लाख 12 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का चांदी का भाव था। हरियाणा में आज चांदी के भाव (Haryana me chandi ka bhav) की बात करें तो हरियाणा के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 11 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदते समय ये रखें ध्यान
सोने-चांदी के गहने खरीदते समय कुछ विशेष बातों को जरूर ध्यान रखें। सबसे पहले उसकी क्वॉलिटी चेक करें और ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉल मार्क ही सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।













