13 October Gold-Silver Price : त्योहारी सीजन के बीच सोना–चांदी के भावों में गिरावट होती नजर नहीं आ रही है। सोना व चांदी के रेट ऑल टाइम हाई पहुंचे हुए हैं।आइए हम बताते हैं कि आज 13 अक्तूबर को मार्केट में सोना–चांदी के रेट क्या रहे। देश के विभिन्न बाजारों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,530 रुपये और 22 कैरेट के लिए 1,11,320 रुपये पहुंची हुई है।
बता दें कि 24 कैरेट सोने को बाजार में सबसे शुद्ध माना जाता है। शुद्ध सोना या 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता का मानक है। इस सोने का प्रयोग सोने के सिक्के और बिस्कुट आदि बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके बाद 22 कैरेट सोना (Gold-Silver Price) आता है, जिसमें दो पार्ट्स चांदी, निकल या फिर दूसरी धातू मिली होती है और इसका प्रयोग ज्वेलरी (Gold-Silver Price) में किया जाता है।
Gold-Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों पर निर्भर करते हैं गोल्ड के रेट
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने का ट्रेड डॉलरों में होता है। इम्पोर्ट के दौरान, डॉलर को भारतीय रुपये में कन्वर्ट किया जाता है। इससे सोने के दाम में बदलाव होता है। आमतौर पर अगर भारतीय रुपया कमजोर होता है तो सोने का आयात महंगा हो जाता है। नीचे टेबल पर देखें आज के (13 October Gold-Silver Price) के क्या भाव हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है(Gold, Silver Rate in Hindi)
- शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 121525 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 121038 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 111317 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 91144 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 71092 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 164500 रुपये प्रति किलोग्राम












