Gold Silver price today : भारतीय सर्राफा मार्केट में सोने चांदी की बढ़ती कीमतें सामान्य नागरिकों ढेंशन बन गई हैं। क्योंकि कुछ दिनों बाद फिर से शादी-विवाह का सीजन शुरु हो जाएगा, जिससे आम आदमी सोना-चांदी में निवेश करना मुश्किल हो जाएगा। ग्राहकों को बता दें कि सोना डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा पहुंचा है तो वहीं चांदी भी साढ़े 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के लगभग जा पहुंची है। दरअसल् इस हफ्ते बाजार खुलने के टाइम सोने की कीमत 3 लाख से नीचे थे। मगर चार दिन में ही 30 हजार रुपए से अधिक रेट बढ़ गए। आज यानि 22 जनवरी 2026 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आइए जानते हैं।
आज दिल्ली में सोना-चांदी के ताजा भाव (Gold Silver price today)
भारतीय सर्राफा मार्केट के मुताबिक वीरवार यानि आज सुबह शुद्ध सोना की कीमत 1 लाख 54 हजार 227 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 59 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। बता दें कि इसमें सभी तरह के टैक्स उपलब्ध हैं। वहीं MCX वेबसाईट पर भी सोना 1 लाख 58 हजार 339 रुपए के करीब ट्रेंडिग हो रहा है।

शुद्ध सोने की ताजा कीमतें (Gold Silver price today)
- सोना 24 कैरेट की कीमत 154227 रुपये प्रति 10 ग्राम पर प्रचलन है।
- सोना 23 कैरेट की कीमत 153609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर प्रचलन है।
- सोना 22 कैरेट की कीमत 141272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर प्रचलन है।
- सोना 18 कैरेट की कीमत 115670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर प्रचलन है।
- सोना 14 कैरेट की कीमत 90223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर प्रचलन है।
चांदी के आज ताजा कीमतें (Gold Silver price today)
चांदी की कीमतें रोजाना रिकार्ड पर रिकार्ड बना रही हैं। दरअसल् बता दें कि19 जनवरी को इस हफ्ते को सर्राफा बाजार खुला तो चांदी का रेट 2 लाख 96 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के करीब था, मगर आज MCX पर यह कीमत 3 लाख 35 हजार 521 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन मुताबिक चांदी 3,19,097 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इसी तरह दिल्ली सर्राफा मार्केट में चांदी 3 लाख 34 हजार 300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

हरियाणा में आज सोने चांदी की ताजा कीमतें (Gold Silver price today)
22 जनवरी 2026 को यानि आज प्रदेशभर में सोने चांदी की कीमतों में भारी बढ़ती दिख रही है। बता दें कि आज 24 कैरेट सोने की कीमतें 1 लाख 54 हजार 895 रुपए से लेकर 1 लाख 56 हजार 750 रुपए प्रति 10 ग्राम के मध्य में बिक रहा है। राज्य में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 41 हजार से 1 लाख 43 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम के मध्य चल रही है। हरियाणा में आज चांदी की कीमत 3 लाख 30 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 10 ग्राम चांदी की कीमतों की चर्चा करें तो यह 3301 रुपए में मिलेगी। पाठकों को बता दें कि इन कीमतों में GST और मेकिंग चार्ज उपलब्ध नहीं है।














