Gohana Sonipat Toll Start : हरियाणा में एक और नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा शुरू हो गया है। NHAI ने सोनीपत-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे पर मोहाना के पास बने टोल प्लाजा को शुरू कर दिया है। हालांकि इसका निर्माण भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है और अभी से टोल वसूली शुरू किए जाने से वाहन चालकों में नाराजगी है। पंजाब की तरफ से जींद गोहाना होकर सोनीपत से होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालकों को अब जेब ढीली करनी होगी, क्योंकि जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे (Jind Sonipat Greenfield toll plaza) पर जींद की सीमा में पहले से ही एक टोल प्लाजा है और इसी हाईवे पर अब दूसरा टोल प्लाजा भी शुरू हो गया है।
मोहाना के पास टोल प्लाजा (Gohana Sonipat Toll Start NH) शुरू होते ही आसपास के छह गांवों के लोग टोल फ्री करवाने की मांग को लेकर पहुंचे और टोल फ्री करने की मांग की। बताते चलें कि NHAI ने सोनीपत-जींद ग्रीनफील्ड हाईवे (Jind Sonipat greenfiled NH) का निर्माण किया है। हालांकि इस रोड पर अभी बड़वासनी के पास फ्लाईओवर पर गार्डर रखने का काम बचा हुआ है और इसके अलावा यूईआर-2 (UER-2) की कनेक्टिविटी का काम भी अभी अधर में ही लटका हुआ है।
कहां स्थित है यह टोल (Gohana Sonipat Toll Start ) प्लाजा
इसके बावजूद मोहाना के पास बनाए गए टोल को अचानक शुरू करने से दीवाली से पहले ही वाहन चालकों को बड़ा झटका दिया है। अब सोनीपत और गोहाना के लोगों को अपने वाहन दूसरे शहरों में जाने के लिए टोल देना होगा। दरअसल यह टोल प्लाजा ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए (National Highway Greenfield 352-A) पर शुरू हुआ है। अभी तक इस पर फास्टैग ने काम करना शुरू नहीं किया है लेकिन टोल प्रबंधन का दावा है कि आगामी दो से तीन दिन में सब सही तरही से सेट हो जाएगा। NHAI की तरफ से टोल राशि की लिस्ट भी चस्पा कर दी जाएगी।

कहां स्थित है मोहाना टोल प्लाजा (NH Gohana Sonipat Toll Start mohana)
यह टोल प्लाजा सोनीपत और गोहाना के बीच में मोहाना गांव (Gohana Sonipat Toll Start) के पास स्थित है। सोनीपत वालों को गोहाना और रोहतक, गोहाना वालों को सोनीपत की तरफ जाने के लिए इस टोल प्लाज से गुजरना पड़ेगा। इसके अलावा पंजाब की तरफ से जींद होकर दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालकों को भी इसी रास्ते से गुजरना होगा।
गोहाना कस्बे की बात करें तो गोहाना से रोहतक, जींद, पानीपत की तरफ जाने के लिए टोल देना पड़ता था। अब सोनीपत रूट पर एक और टोल प्लाजा बढ़ गया है। सोनीपत शहर के लोगों को भी पानीपत, खरखौदा और केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस वे से दूसरे जिले में जाने के लिए टोल टैक्स देना होता है। अब उन्हें गोहाना जाने पर भी टोल देना होगा।
यह है मोहाना टोल प्लाजा का (Gohana Sonipat Toll Start rate list) टैक्स
| वाहन श्रेणी टोल दर | (एक तरफ) | (आना-जाना) | (मासिक पास) |
| कार, जीप, वैन या हल्के वाहन | 65 | 95 | 2140 |
| लाइट कामर्शियल वाहन/मिनी बस | 105 | 155 | 3455 |
| बस/ट्रक 2 एक्सल | 215 | 325 | 7240 |
| 3 एक्सल कॉमर्शियल | 235 355 7895 | 355 | 7895 |
| 4 से 6 एक्सल | 340 | 510 | 11350 |
| 7 से अधिक एक्सल | 415 | 620 | 13820 |
नोट: टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले गैर वाणिज्यिक वाहन चालक 340 रुपये का मासिक पास बनवा सकेंगे।
क्या कहते हैं NHAI के अधिकारी
NHAI के परियोजना निदेशक जगभूषण शर्मा का कहना है कि सोनीपत-गोहाना के बीच NH-352A पर टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। टोल वसूलने वाली एजेंसी को आदेश दिए जाएंगे कि चालकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एजेंसी निर्धारित दर पर ही टोल की राशि वसूल सकती है। साथ ही फास्टैग सिस्टम को चालू करना अनिवार्य है।










