GDS From Apply Online : इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती अभियान 2026 के जरिए देशभर में 28,740 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 14 फरवरी, 2026 तक इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के तहत से आवेदन कर सकते हैं । इस भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
आवेदन में सुधार की विंडो की डेट (GDS From Apply Online)
भारतवर्ष के अभ्यर्थियों को सूचित कर दें कि, 18 फरवरी से 19 फरवरी, 2026 के मध्य अपने आवेदन पत्रों में सुधार करने की परिमिशन दी जाएगी।
आवेदन कैसे भरें (GDS From Apply Online)
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आप होमपेज पर, जीडीएस 2026 पंजीकरण पर क्लिक करें।
- अब आप आवश्यक विवरण दर्ज करें और उस पद का चयन करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
- इसके बाद आप आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लें।

महत्वपूर्ण तिथियां (GDS From Apply Online)
- आवेदन शुरू होने की निर्धारित तारीख : 31 जनवरी
- आवेदन जमा करने की निर्धारित अंतिम तिथि: 14 फरवरी
- शुल्क भुगतान की निर्धारित अंतिम तिथि: 16 फरवरी
- आवेदन में सुधार की समय सीमा: 18-19 फरवरी
आवेदन की फीस (GDS From Apply Online)
- सामान्य/ओबीसी: ₹100
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) और महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

पात्रता एवं सिलेक्शन प्रक्रिया (GDS From Apply Online)
पात्र होने के लिए, अभ्यर्थियों को कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनकी आयु 18 से 40 साल के मध्य होनी चाहिए।
कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से कक्षा 10 के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगी।
किन-किन पदों पर मिलेगा कितना वेतन ? (GDS From Apply Online)
पाठकों को सूचित कर दें कि, एबीपीएम और जीडीएस पदों के लिए मासिक वेतन 10,000 रुपये से लेकर 24,470 रुपये तक होता है, जबकि बीपीएम पदों का वेतनमान 12,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये तक होता है।
योग्यता सूची कब जारी होगी? (GDS From Apply Online)
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के पश्चात योग्यता सूची 28 फरवरी, 2026 को जारी होने वाली है।














