Fog Mausam Update : हरियाणा में 9 जिलों में धुंध का प्रकोप, 60 KM की स्पीड से ज्यादा नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

On: December 17, 2025 8:50 AM
Follow Us:
Fog Mausam Update Haryana Weather Forecast

Fog Mausam Update :  सर्दी के सितम के साथ धुंध (Fog) ने हरियाणा को अपनी चपेट में ले लिया है। 8 जिलों में धुंध के चलते दृश्यता 10 मीटर से भी कम है। जींद, कैथल, सिरसा, हिसार, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, सोनीपत में धुंध के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। धुंध में सड़क हादसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

IMD द्वारा भी घने कोहरे (Fog)  का लेकर अलर्ट जारी किया गया था, जिसके मुताबिक आज आधे से ज्यादा हरियाणा को धुंध ने अपनी आगोश में ले लिया है। हालांकि 15 और 16 दिसंबर को मौसम ठीक था लेकिन इससे पहले 13 और 14 दिसंबर को भी धुंध देखने को मिली थी।

Haryana Fog Alert : 60 की स्पीड पर चलेंगी रोडवेज बसें

परिवहन मंत्री अनिल विज ने सभी राज्यों से धुंध के चलते हो रहे हादसों की रिपोर्ट मांगी है और वहीं रोडवेज बसों की स्पीड लिमिट निर्धारित करते हुए आदेश दिए हैं कि किसी भी बस को 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ज्यादा न चलाएं। बसों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर, डिप्पर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यदि ड्राइवर और कंडक्टर इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Fog Mausam Update Haryana Weather Forecast
Fog Mausam Update Haryana Weather Forecast

 

Fog in Haryana Temperature : सबसे कम तापमान नारनौल में

हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है। नारनौल (महेंद्रगढ़) की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.0 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सिरसा में 6.2, हिसार में 6.6 डिग्री और पंचकूला में रात का तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें  Kuber Jhota : देश का सबसे महंगा झोटा हरियाणा का कुबेर, 21 करोड़ कीमत, रोजाना की खुराक देख हो जाएंगे हैरान

Fog Mausam Forecast : आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

हिसार की चौधरी चरण सिंह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार हरियाणा में मौसम 20 दिसंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रहेगा। उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है, मगर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 18 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 दिसंबर से 20 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से कहीं-कहीं अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment