February Holiday List : शीतकालीन अवकाश के बाद फरवरी में भी छट्टियां, देखें फरवरी माह की होलीडे लिस्ट

On: January 10, 2026 7:34 PM
Follow Us:
February Holiday List After the winter holidays, there are holidays in February too, see the holiday list for the month of February.

February Holiday List : हरियाणा में जनवरी के बाद फरवरी में भी स्कूली बच्चों की मौज रहने वाली है। फरवरी माह में साल का सबसे छोटा महीना होता है और इन 28 दिन में भी सात छट्टियां रहने वाली हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को फरवरी में केवल 20 से 21 दिन ही स्कूल जाना पड़ेगा। हालांकि इस फरवरी ऐसा भी संयोग आ रहा है कि सप्ताह के सभी दिन चार-चार बार आ रहे हैं यानि कि चार रविवार हैं तो चार ही शनिवार भी हैं।

फरवरी की छुट्टियों से पहले बात करें जनवरी माह की छुट्टियों की तो 15 जनवरी तक सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चले हुए हैं। इसके बाद 18 जनवरी को रविवार का होली डे है। इसके बाद 23 जनवरी को छोटूराम जयंती/बसंत पंचमी तथा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस जयन्ती विशिष्ट दिवस है। इसकी भी छुट्‌टी रहेगी।

February Holiday List : 26  को कार्यक्रम हुए तो फिर 27 की हो सकती है छुट्‌टी

इससे आगे 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। वहीं इसके बाद अगर 26 जनवरी को अवकाश नहीं हुआ और स्कूलों में कार्यक्रम हुए तो फिर 27 जनवरी यानि मंगलवार को प्रतिपूरक अवकाश घोषित किया जाएगा। वहीं बात करते हैं इसके बाद फरवरी माह की होलीडे की।

फरवरी माह में पहले ही दिन यानि 1 फरवरी को रविवार और गुरु श्री रविदास जयन्ती का होली डे रहेगा। इसके बाद 8 फरवरी को रविवार, 12 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती, गुरु ब्रह्मानंद जयंती का (RH) यानि RESTRICTED HOLIDAY रहेगा।

14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार, 15 फरवरी को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद 22 फरवरी को रविवार का अवकाश रहेगा। वहीं बात करें तो 16 फरवरी से स्कूलों के समय में भी बदलाव होगा और सुबह 8 बजे से 2:30 बजे तक का समय स्कूलों का हो जाएगा।

ये भी पढ़ें  Rail Kiraya hike : ट्रेन में लंबी दूरी का सफर हुआ महंगा, 215 KM से ज्यादा यात्रा पर रेल यात्रियों की जेब होगी ढीली, देखें नई किराया सूची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment