FASTag Annual Pass fraud : FASTag Annual Pass फ्रॉड से रहे सर्तक , NHAI ने जारी की चेतावनी के साथ गाइडलाइन

On: January 16, 2026 10:00 AM
Follow Us:
FASTag Annual Pass fraud: Beware of FASTag Annual Pass fraud, NHAI issues warning and guidelines

FASTag Annual Pass fraud : यदि आपके पास एक चार पहिया वाहन है तो आपके लिए अहम जानकारी है। यदि आप अपनी गाड़ी के लिए FASTag एनुअल पास लेने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आए जानें आगे विस्तार से…

साइबर फ्रॉड बढ़े तेजी से… (FASTag Annual Pass fraud)

पाठकों को बता दें कि, जब से वस्तुएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी हैं तब से साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम के केस भी तेजी से बढ़े हैं। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब क्रिमिनल्स ने फास्ट टैग के तहत लोगों को ठगने का नई तरीका निकाला है। यदि आप अपनी गाड़ी के लिए FASTag एनुअल पास खरीदते टाइम थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं तो आपको 3000 रुपये का डायरेक्ट जोखिम हो सकता है। साइबर ठग इस टाइम फास्ट टैग का एनुअल पास खरीदने वालों को अपना शिकार बना रहे हैं।

FASTag Annual Pass fraud: Beware of FASTag Annual Pass fraud, NHAI issues warning and guidelines
FASTag Annual Pass fraud: Beware of FASTag Annual Pass fraud, NHAI issues warning and guidelines

 

एनएचएआई ने जारी की चेतावनी (FASTag Annual Pass fraud)

देश के नागरिकों की सेफ्टी और सुरक्षा को देखते हुए अब NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। दरअसल् एनएचएआई की इस चेतावनी को आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। NHAI की ओर से साझा की गई चेतावनी के मुताबिक कई फर्जी वेबसाइट और लिंक लोगों को एक साल की वैधता वाले FASTag एनुअल पास बेचने की बात कह रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि FASTag एनुअल पास केवल और केवल Rajmargyatra मोबाइल ऐप से ही खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें  Fatehabad Family Story : 10 बेटियों के बाद हुआ दिलखुश! पापा को याद नहीं बेटियों के नाम, जानिए यहां ये दिलचस्प कहानी

एनुअल पास के लिए Rajmargyatra ऐप का करें उपयोग (FASTag Annual Pass fraud)

एनएचएआई के अनुसार, Rajmargyatra ऐप के FASTag एनुअल पास को कहीं और से नहीं खरीदा जा सकता है। यह किसी के पास भी सुविधा नहीं है। यदि आपको भी कोई वेबसाइट, मैसेज या फिर किसी तरह का ऑनलाइन लिंक आपको एनुअल पास बेचने की बात करता है तो आपको तुरंत अलर्ट यानि सतर्क हो जाना चाहिए। वरना आपको भी धोखाधड़ी का शिकार होना चाहिए।

FASTag Annual Pass fraud: Beware of FASTag Annual Pass fraud, NHAI issues warning and guidelines
FASTag Annual Pass fraud: Beware of FASTag Annual Pass fraud, NHAI issues warning and guidelines

 

एनएचएआई ने जारी किया अलर्ट (FASTag Annual Pass fraud)

NHAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके नागरिकों को चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। पोस्ट में कहा गया है कि नेशनल हाईवे का उपयोग करने वाले लोग उन नकली वेबसाइटों और अनधिकृत लिंक से सतर्क रहें, जो FASTag एनुअल पास बेचने का दावा कर रहे हैं, वो फर्जी एवं ऑनलाइन क्रिमीनल साईबरकर्ता है।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment