EPFO interest rates : 8 करोड़ PF खाताधारकों के लिए ब्याज की दरों में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें यहां कितनी बढ़ेगी ब्याज दर

On: December 15, 2025 5:42 PM
Follow Us:
EPFO interest rates: Interest rates may increase for 8 crore PF account holders, know here how much the interest rate will increase.

EPFO interest rates : नया साल से पहले ईपीएफओ नौकरीपेशा कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। बता दें कि हाल ही वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार कर्मचारी भविष्य निधि (PF) पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। अनुमान लगायाज जा रहा है कि मौजूदा 8.25 फीसदी की दर को बढ़ाकर 8.75 फीसदी किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो इसका सीधा फायदा लगभग 8 करोड़ PF खाताधारकों को मिलेगा।

मौजूदा और प्रस्तावित ब्याज दरों के बारे में जानें (EPFO interest rates)

पाठकों को बता दें कि, ईपीएफओ के द्वारा फिलहाल वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। प्रस्तावित बदलाव के जरिए इसमें 0.50 फीसदी यानी 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हो सकती है। ब्याज दर बढ़ने से PF खातों में सालभर मिलने वाली धनराशि मेंं सीधे बढ़ोतरी होगी।

EPFO interest rates: Interest rates may increase for 8 crore PF account holders, know here how much the interest rate will increase.
EPFO interest rates: Interest rates may increase for 8 crore PF account holders, know here how much the interest rate will increase.

इतना मिल सकता है लाभ (EPFO interest rates)

PF का ब्याज हर वर्ष एकमुश्त कर्मचारियों के खाते में जमा किया जाता है। यदि किसी कर्मचारी के PF खाते में 5 लाख रुपये डिपोजिट हैं, तो मौजूदा दर पर उसे करीब 41 हजार रुपये के आसपास ब्याज मिलता है। नई दर बढ़ने पर यह राशि बढ़कर लगभग 43 हजार रुपये तक पहुंच सकती है, यानी सीधे हजारों रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। इस तरह कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा की तरह है।

इस माह में लिया जाएगा फैसला (EPFO interest rates)

दरअसल् बता दें कि, EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की आने वाली बैठक में ब्याज दरों को लेकर चर्चा होने की आशंका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। स्वीकृति मिलने के बाद ब्याज की राशि कर्मचारियों के खातों में जमा की जाएगी। कुल मिलाकर, यदि ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी होती है तो नौकरीपेशा लोगों के PF रिटर्न में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। इस तरह नौकरीपेशा कर्मचारियों को इसको लेकर बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें  OYO Rooms Booking : OYO रूम बुक करने के लिए, अब नहीं पड़ेगी आधार कार्ड की जरूरत! जानिए यहां पूरी जानकारी
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment