Education news : स्कूल छोड़ चुके बच्चों के हाथों में फिर से होंगी किताबें

On: January 4, 2026 8:23 AM
Follow Us:
Education news Children who have dropped out of school will have books in their hands again

Education news Jind : शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से नई शिक्षा नीति–2020 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा के शिक्षकों द्वारा ड्रापआउट सर्वे अभियान के तहत क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे किया गया। यह सर्वे विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र खर्ब के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अंग्रेजी प्रवक्ता सीमा मलिक ने बताया कि शिक्षा विभाग का लक्ष्य शैक्षणिक सत्र 2026–27 तक छह से 14 वर्ष के साथ-साथ 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी विद्यालय से वंचित व ड्रापआउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। इसी उद्देश्य को लेकर शिक्षकों ने घर-घर जाकर बच्चों की पहचान की और अभिभावकों को दोबारा नामांकन के लिए जागरूक किया।

Education news : नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किया जा रहा सर्वे 

प्राचार्य जितेंद्र खर्ब ने बताया कि यह सर्वे नई शिक्षा नीति–2020 के प्रावधान के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे। नई शिक्षा नीति के अनुसार आयु व शैक्षणिक स्तर के अनुरूप बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने, माध्यमिक स्तर पर ड्रापआउट को रोकने व विशेष रूप से सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा में लाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ड्रापआउट सर्वे अभियान में अंग्रेजी प्रवक्ता सीमा मलिक, डीपीई नरेश, इतिहास प्रवक्ता सुमन लता, सुमन, मंजू सहित प्राथमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।  सीमा मलिक ने बताया कि शिक्षकों द्वारा आपसी समन्वय, टीम भावना व सामाजिक दायित्व की भावना के साथ यह सर्वे कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सर्वे शिक्षा विभाग की योजना के तहत चरणबद्ध रूप से निरंतर जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक बच्चा शिक्षा की रोशनी से जुड़ सके।

ये भी पढ़ें  Jind CRSU Update : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में CRSU ने जीते दो गोल्ड समेत 4 मेडल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment