drishyam 3 : दृश्यम और दृश्यम 2 के बाद अब सिनेमा घरों में दृश्यम 3 नये साल पर धूम मचाने आ रही है। बता दें कि अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज तारिख सामने आ गई है। हालांकि मेकर्स ने भाग 3 के अनाउंसमेंट के लिए 1 मिनट 14 सेंकड का वीडियो जारी किया, जिसमें दृश्यम 3 की कहानी के मुख्य बिंदुओं को दर्शाया गया।
लॉन्च हुआ टीजर में क्या दिखा और कब होगी रिलीज (drishyam 3)
आगामी फिल्म दृश्यम 3 वीडियो की शुरुआत अजय देवगन के डायलॉग से होती है। आखिरी में वो कहते हैं कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, आखिरी हिस्सा अभी बाकी है। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। यह तारीख इस फ्रेंचाइजी की कहानी में विशेष महत्व रखती है।

कौन-कौन होंगे अबकी बार इस फिल्म में ? (drishyam 3)
प्रशसंकों को बता दें कि फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर दृश्यम 3’ में वापसी करेंगे। इस फिल्म में अजय के बच्चों का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी लौटेंगे। ‘दृश्यम 2’ में पुलिस वाले की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना इस फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं है। फिल्म का ट्रेलर 2026 में आने की संभावना है। फिलहाल ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म की शूटिंग कई शहरों में की जा रही है।
ये फिल्म इस फिल्म की रीमेक होगी (drishyam 3)
दृश्यम फ्रेंचाइजी के बारे में बताए तो ये मलयालम तथा साउथ फिल्म का रीमेक है, जिसका मलयालम में भी नाम दृश्यम ही था। जोकि फिल्म का पहला भाग वर्ष 2015 में रिलीज हुआ था, जिसमें विजय सालगांवकर की कहानी दिखाई गई थी। विजय अपने परिवार के साथ गोवा रहता है और अपने घर में हुई हत्या के बाद अपने परिवार को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करता है। डायरेक्टर निशिकांत कामत की यह फिल्म जबरदस्त सफल रही और इसने वर्ल्डवाइड 197 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

किसने लिखी इस फिल्म की कहानी (drishyam 3)
दरअसल् बता दें कि 7 वर्ष यानी 2022 में इसका सीक्वल रिलीज हुआ और वो पहले भाग से ज्यादा बड़ी हिट साबित हुई। दृश्यम 2 ने वर्ल्डवाइड पर 345 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब चार वर्ष बाद ‘दृश्यम 3’ आ रही है, जिसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने लिखी है। बता दें कि दृश्यम 2 को भी अभिषेक पाठक ने ही डायरेक्ट किया था, जो अच्छी-खासी हिट रही थी।














