Digital Census : डिजिटल जनगणना के लिए तैयार हरियाणा, 2027 में होगी शुरुआत, सेंट्रल सर्वर से जुड़ेगा डेटा

On: November 29, 2025 9:21 AM
Follow Us:
Digital Census Haryana ready for digital census, to begin in 2027, data to be linked to central server

Digital Census Haryana 2027 : डिजिटल जनगणना के लिए हरियाणा तैयार हो गया है। प्रदेश में साल 2027 में डिजिटल जनगणना की शुरूआत होगी और इसका रोड मैप लांच कर दिया गया है। जनगणना को लेकर राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने घोषणा करते हुए बताया कि जनगणना 2027 डिजिटल मोड में होगी।

गणनाकार और पर्यवेक्षक मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डेटा (Digital Census Haryana 2027) एकत्र करेंगे, इसे सीधे केंद्रीय सर्वर पर अपलोड किया जाएगा। जनगणना के मोबाइल एप, पोर्टल व अन्य डिजिटल टूल्स एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे व इन्हें हिंदी, अंग्रेजी व 14 क्षेत्रीय भाषाओं में विकसित किया जा रहा है। अधिकारियों की नियुक्ति के लिए सभी मंडल आयुक्तों को मंडल जनगणना अधिकारी, सभी उपायुक्त को प्रधान जनगणना (Digital Census Haryana 2027) अधिकारी नियुक्त किया है, जो अपने क्षेत्रों में प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त (ADC), अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ उप कलेक्टरों को जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया है। यह प्रशासनिक ढांचा उप- मंडल और ब्लॉक स्तर तक विस्तारित (Digital Census Haryana 2027) किया गया है, ताकि ग्रामीण क्लस्टर, तहसील में समुचित कवरेज सुनिश्चित किया जा सके। नीचे के स्तर पर तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी एवं समकक्ष अधिकारी चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Digital Census Haryana 2027 : फरीदाबाद से हो सकती है शुरुआत

डिजिटल जनगणना की शुरुआत (Digital Census Haryana 2027) फरीदाबाद जिले से हो सकती है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। फरीदाबाद के पुराने वार्ड 24 को सरकार ने पायलट प्रोजक्ट के रूप में चुना है। यहां निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  Jind : 2022 में चुनाव लड़ने वाले 40 उम्मीदवार 5 साल के लिए अयोग्य घोषित, ये है कारण, सदस्यता पर लटकी तलवार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment