Delhi Metro station : दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का हुआ नाम चेंज, यात्रियों का भ्रम होगा अब दूर

On: February 10, 2026 6:20 PM
Follow Us:
Delhi Metro station: Delhi: Mayur Vihar Pocket-1 Metro station's name changed, passengers' confusion will now be removed

Delhi Metro station : भारत की राजधानी में दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर एक बार नाम बदलने की कवायद शुरु हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम आधिकारिक तौर पर उसे चेंज कर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया है। DMRC के अनुसार, दिल्ली सरकार की स्टेट नेम्स अथॉरिटी (SNA) की सिफारिश पर स्टेशन के नाम में चेंज किया गया है।

DMRC ने मेट्रो स्टेशन का नाम चेंज करने पर स्पष्टता करते हुए कहा है कि स्टेशन पर लगे साइनेज, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड्स समेत अन्य सूचना माध्यमों पर नए नाम को लिख दिया है।

‘यात्रियों को होता था कन्फ्यूजन (Delhi Metro station)

DMRC के अनुसार मयूर विहार पॉकेट वन और फेज-1 दो मेट्रो स्टेशन होता था। इसके चलते नागरिकों को कन्फ्यूजन होती थी। साथ ही बीजेपी के कई नेताओं ने DMRC से मेट्रो स्टेशन का नाम चेंज करने की डिमांड की थी। अब इसी मांग के आधार पर मेट्रो स्टेशन का नाम चेंज कर दिया गया है।

Delhi Metro station: Delhi: Mayur Vihar Pocket-1 Metro station's name changed, passengers' confusion will now be removed
Delhi Metro station: Delhi: Mayur Vihar Pocket-1 Metro station’s name changed, passengers’ confusion will now be removed

 

SNA की सिफारिश पर चेंज हुआ नाम (Delhi Metro station)

डीएमआरसी ने बताया कि स्टेशन के नाम चेंज करने का निर्णय स्टेट नेमिंग अथॉरिटी (SNA) की सिफारिश पर आधार पर लिया गया है जो दिल्ली सरकार के अधीन सीएम की अध्यक्षता में कार्य करता है। आपको सूचित कर दें कि, दिल्ली में सड़कों, पार्कों और मेट्रो स्टेशनों के नाम चेंज करने का अधिकार स्टेट नेम्स अथॉरिटी (SNA) के पास होता है ये दिल्ली गर्वनमेंट के अधीन कार्य करने वाली संस्था है, जो सीएम की अध्यक्षता में भौगोलिक स्थलों के नामकरण का फैसला लेती है।

ये भी पढ़ें  Jind : हरियाणा रोडवेज की इस यूनियन का GM पर तानाशाही का आरोप, 8 को देंगे धरना

प्राधिकरण की बैठक में मयूर विहार पॉकेट-1 के लिए इस नए नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब आधिकारिक दस्तावेजों और मेट्रो मैप में इस परिवर्तन को लागू करने का प्रोसेस आरंभ कर दी गई है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment