Delhi Metro Phase 4 Corridor : दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर बनाने का कार्य शुरु, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी

On: February 5, 2026 12:35 PM
Follow Us:
Delhi Metro Phase 4 Corridor: Work begins on 6 new corridors of Delhi Metro, the capital will shine with 84 new stations.

Delhi Metro Phase 4 Corridor : देश की राजधानी में दिल्ली मेट्रो की छह नई लाइनों पर कार्य चल रहा है। हमारे पाठकों को बता दें कि इसमें मजलिस पार्क – मौजपुर, तुगलकाबाद-एयरोसिटी और जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम जैसे प्रायोरिटी कॉरिडोर शामिल हैं। गोल्डन लाइन और ग्रीन लाइनें भी बनाई जा रही हैं।

1. जनकपुरी वेस्ट- आरके आश्रम (Delhi Metro Phase 4 Corridor)

दिल्ली मेट्रो चरण-4 का सबसे लंबा और अहम कॉरिडोर जनकपुरी-आरके आश्रम कॉरिडोर है। यह हाल ही मैजेंटा लाइन का विस्तार है। इसके प्रमुख स्टेशन जनकपुरी पश्चिम, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन (यह शुरु हो चुका है)। जबकि पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, प्रशांत विहार, हैदरपुर बादली मोड़, आजादपुर, अशोक विहार, नबी करीम को आरके आश्रम से लिंक किया जा रहा है। वहीं कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक का भाग खुल चुका है। बाकी बचे पार्ट को जून-जुलाई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से ओपन किया जाएगा।

  • कुल लंबाई: 28.92 किमी
  • कुल स्टेशन: 22 (7 अंडरग्राउंड, 15 एलिवेटेड)

2. मजलिस पार्क – मौजपुर (Delhi Metro Phase 4 Corridor)

राजधानी का यह कॉरिडोर पिंक लाइन के विस्तार को पूरा करेगा। इसके पूरा होते ही पिंक लाइन दिल्ली की पहली रिंग मेट्रो (Circular Route) बन जाएगी। इसके प्रमुख स्टेशन बुराड़ी क्रॉसिंग, झरोदा माजरा, जगतपुर गांव, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा और यमुना विहार हैं। इसका निर्माण करीब 80-85% पूरा हो चुका है, भजनपुरा और यमुना विहार के बीच मेट्रो का पहला डबल-डेकर वायाडक्ट (नीचे फ्लाईओवर ऊपर मेट्रो) तैयार है। ये 2026 के अगले कुछ माहों में शुरु हो जाएगा।

Delhi Metro Phase 4 Corridor: Work begins on 6 new corridors of Delhi Metro, the capital will shine with 84 new stations.
Delhi Metro Phase 4 Corridor: Work begins on 6 new corridors of Delhi Metro, the capital will shine with 84 new stations.

3. एरोसिटी-तुगलकाबाद (Delhi Metro Phase 4 Corridor)

आपको सूचित कर दें कि, दिल्ली मेट्रो की इस लाइन को पहले सिल्वर लाइन कहा जाता था। अब परिवर्तनों के साथ इसका नाम गोल्डन लाइन किया गया है। यह दक्षिणी दिल्ली के कई क्षेत्रों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधा लिंक करेगा। एयरोसिटी, महिपालपुर, वसंत कुंज, किशनगढ़, छतरपुर, इग्नू, नेब सराय, साकेत जी-ब्लॉक, अंबेडकर नगर, खानपुर, संगम विहार और तुगलकाबाद इसके मेट्रो स्टेशन होंगे। तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी और वसंत कुंज जैसे स्टेशनों पर टनलिंग का काम पूरा हो चुका है. करीब 24 किमी की इस मेट्रो लाइन के मार्च 2026 तक शुरु होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  Delhi NCR Bridge Project : दिल्ली एनसीआर में बनेगा नया ब्रिज, हरियाणा के इन शहरों के लिए अब होगा सफर ओर आसान

तीन और मेट्रो कॉरिडोर को मिली स्वीकृति (Delhi Metro Phase 4 Corridor)

भारत सरकार ने मार्च 2024 और उसके बाद दिल्ली मेट्रो कुछ और कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जिन पर काम शुरू हो चुका है या टेंडर प्रोसेस में है।

4. इंदरलोक – इंद्रप्रस्थ (Green Line Extension): यह करीब 12.37 किमी लंबा कॉरिडोर है, जिसमें 10 स्टेशन होंगे। यह पुरानी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। अब इसे मैजेंटा लाइन के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।

Delhi Metro Phase 4 Corridor: Work begins on 6 new corridors of Delhi Metro, the capital will shine with 84 new stations.
Delhi Metro Phase 4 Corridor: Work begins on 6 new corridors of Delhi Metro, the capital will shine with 84 new stations.

 

5. लाजपत नगर – साकेत जी ब्लॉक (Golden Line Extension): इसकी लंबाई 8.38 किमी है, इसमें 8 स्टेशन होंगे और यह दक्षिण दिल्ली के अहम क्षेत्रों को लिंक करेगा।

6. रिठाला – नरेला – कुंडली (Red Line Extension): यह कॉरिडोर दिल्ली को हरियाणा (सोनीपत) से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 26.5 किमी प्रस्तावित है।

दिल्ली मेट्रो चरण-4 की चार खूबियां (Delhi Metro Phase 4 Corridor)

  • ड्राइवरलेस तकनीक : चरण-4 के नए कॉरिडोर पर भी मैजेंटा और पिंक लाइन की तरह ‘ड्राइवरलेस’ तकनीक का उपयोग होगा, यानी बिना ड्राइवर मेट्रो चलेगी।
  • डबल-डेकर फ्लाईओवर : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सड़क और मेट्रो एक ही पिलर पर होंगे, जिससे जमीन की बचत होगी।
  • बेहतर ट्रांजिट हब : मेट्रो चरण-4 के बाद आजादपुर, जनकपुरी पश्चिम, लाजपत नगर और साकेत जैसे स्टेशन बड़े ट्रांजिट हब होंगे।
  • इंटरचेंज हब : चरण-4 पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो में इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या 29 से बढ़कर 40 से ज्यादा हो जाएगी, जिससे सफर का समय घटेगा।
Delhi Metro Phase 4 Corridor: Work begins on 6 new corridors of Delhi Metro, the capital will shine with 84 new stations.
Delhi Metro Phase 4 Corridor: Work begins on 6 new corridors of Delhi Metro, the capital will shine with 84 new stations.

 

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का होगा विस्तार (Delhi Metro Phase 4 Corridor)

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क राजधानी के अतिरिक्त नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ तक फैला हुआ था। अभी 12 कलर कोडेड लाइन (रेड, येलो, ब्लू, पिंक, मैजेंटा) रूट पर मेट्रो का संचालन होता है। मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई करीब 395 किमी है। दिल्ली मेट्रो को नेशनल कैपिटल की ‘लाइफलाइन’ कहा जाता है।

  • 289 मेट्रो स्टेशन एक्टिव हैं अभी दिल्ली मेट्रो में है।
  • 395 किमी की कुल लाइन दिल्ली मेट्रो की है।
  • 65 से 70 लाख यात्री सफर करते हैं रोजाना इस दौरान।
  • 81.8 लाख यात्रियों ने रिकॉर्ड अगस्त 2025 में किया था सफर।
  • 200 करोड़ से अधिक यात्राएं साल में भर में
  • 40 इंटरचेंज स्टेशन हो जाएंगे चरण-4 के बाद
  • 500 किमी हो जाएगी चरण-4 पूरा होने के बाद
  • 112 किमी मेट्रो लाइन निर्माण पर हो रहा कार्य
ये भी पढ़ें  Narnaul bypass : नारनौल बाईपास का होगा विस्तार, शहर को मिलेगा सिक्स-लेन रिंग रोड और जाम से मिलेगी राहत
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment