Delhi Metro New Route : दिल्ली का मेट्रो का नया रूट होगा शुरु, चंद मिनटों में कनॉट प्लेस और इंडिया गेट का सफर होगा अब आसान

On: December 26, 2025 11:44 AM
Follow Us:
Delhi Metro New Route: Delhi's new metro route will start, traveling to Connaught Place and India Gate will now be easy in a few minutes.

Delhi Metro New Route : देश की राजधानी दिल्ली में देशभर से आए तमाम तरह के लोग रोजाना सफर करते हैं। इसी मद्देनजर रखते हुए दिल्ली मेट्रो के नए फेज-5A के सबसे बड़े कॉरिडोर से उन लाखों यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है, जो रोजाना कर्तव्य भवन, इंडिया गेट और भारत मंडपम जैसे अहम क्षेत्रो में आवागमन करते हैं। यह 9.9 किमी लंबा कॉरिडोर रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक जाएगा और सरकारी दफ्तरों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए शानदार एवं बेहत्तर साबित होगा।

कैसे होगी कॉरिडोर की शुरुआत ? (Delhi Metro New Route)

दिल्ली सरकार के अनुसार, यह नया कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के रामकृष्ण आश्रम मार्ग (आरके आश्रम मार्ग) स्टेशन से आरंभ होगा, जो कनॉट प्लेस के करीब है। जोकि कॉरिडोर शिवाजी स्टेशन, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट और भारत मंडपम स्टेशनों से गुजरेगा, जो दिल्ली के केंद्रीय और ऐतिहासिक क्षेत्रों को कवर करेगा। ऐसे में यह रूट इंद्रप्रस्थ स्टेशन पर समाप्त होगा, जहां यह दोबारा ब्लू लाइन से जुड़ जाएगा, जिससे सफर करने वाले यात्रियों को आसान इंटरचेंज मिलेगा। यह एक लूप जैसा कॉरिडोर होगा जो ब्लू लाइन को स्ट्रॉन्ग करेगा, केंद्रीय दिल्ली के अहम सरकारी और पर्यटन स्थलों को डायरेक्ट लिंक करेगा।

Delhi Metro New Route: Delhi's new metro route will start, traveling to Connaught Place and India Gate will now be easy in a few minutes.
Delhi Metro New Route: Delhi’s new metro route will start, traveling to Connaught Place and India Gate will now be easy in a few minutes.

रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ की लागत (Delhi Metro New Route)

पाठकों को बता दें कि यह कॉरिडोर ब्लू लाइन के आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से शुरू होकर शिवाजी स्टेशन, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट और भारत मंडपम होते हुए इंद्रप्रस्थ पर ब्लू लाइन से फिर लिंक करेगा। इससे कर्तव्य भवन और आसपास के सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले करीब 60 हजार कर्मचारियों और रोजाना 2 लाख विजिटर्स को सीधा फायदा होगा। बता दें कि रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक बने 9.9 किमी की लागत 9570 करोड़ आएगी।

ये भी पढ़ें  Jind : फिल्मी स्टाइल में टमाटर की कैरेटों के नीचे नशा छिपा कर ले जा रहे थे, दबोचे, 72.50 किलो डोडा पोस्त बरामद

एयरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की लागत (Delhi Metro New Route)

यह छोटा लेकिन अहम कॉरिडोर एयरोसिटी को सीधे IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से लिंक करेगा। टर्मिनल-1 का विस्तार पूर्ण हो चुका है और यहां से जल्द ही ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी। यात्रियों को अब एयरोसिटी से इंटरचेंज कर आसानी से टर्मिनल-1 पहुंचने में सहायता मिलेगी। इस 2.3 किमी लंबे एयरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की लागत करीब 1419.6 करोड़ आई है।

Delhi Metro New Route: Delhi's new metro route will start, traveling to Connaught Place and India Gate will now be easy in a few minutes.
Delhi Metro New Route: Delhi’s new metro route will start, traveling to Connaught Place and India Gate will now be easy in a few minutes.

 

तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज की लागत (Delhi Metro New Route)

यह कॉरिडोर मजेंटा लाइन और वॉयलेट लाइन को आपस में लिंक करेगा। नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली के दक्षिणी भागों के यात्रियों को काफी फायदा होगा। अब गुरुग्राम की तरफ जाने वाले लोगों को भी आसानी से कनेक्टिविटी मिलेगी। इस विस्तार से दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। काम जल्द शुरू होने की संभावन है। बता दें कि इस 3.9 किमी लंबे तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज की लागत करीब 1024.8 करोड़ आएगी।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment