Delhi-Metro New Project : दिल्ली-वासियों के लिए खुशखबरीः मेट्रो के नए प्रोजेक्ट का कार्य शुरू, जानिए किन 8 स्टेशनों पर होगा कॉरिडोर

On: December 13, 2025 3:36 PM
Follow Us:
Delhi Metro Corridor: Good news for Delhiites: Work on the new Metro project has begun. Find out which eight stations will have the corridor.

Delhi-Metro New Project : दिल्ली में डबल इंजन की सरकार ने दिल्ली वासियों के लिए एक तोहफा दिया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने चरण‑IV के साकेत जी ब्लॉक‑लाजपत नगर कॉरिडोर पर निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। दरअसल् यह चरण‑IV की प्राथमिक कॉरिडोरों के बाद का पहला नया खंड है, जहां भौतिक कार्य की शुरुआत की गई है। आए जानें आगे विस्तार से किन-किन स्टेशनों पर कार्य शुरु हुआ है।

भूमिपूजन समारोह हुआ, रखी नींव (Delhi-Metro New Project)

पाठकों को बता दें कि लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर (गोल्डन लाइन‑11) पर प्रथम टेस्ट पाइल एवं भूमिपूजन समारोह साकेत के समीप पुष्पा भवन के पास आयोजित हुआ, जो दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विस्तार में दिल्ली सरकार की तरफ एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Delhi Metro Corridor: Good news for Delhiites: Work on the new Metro project has begun. Find out which eight stations will have the corridor.
Delhi Metro Corridor: Good news for Delhiites: Work on the new Metro project has begun. Find out which eight stations will have the corridor.

इन 8 स्टेशनों का होगा कॉरिडोर (Delhi-Metro New Project)

दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के अनुसार लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर एक एलिवेटेड कॉरिडोर होगा जिसमें कुल 08 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे- लाजपत नगर, एंड्रूज गंज, जीके‑1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर, पुष्प विहार तथा साकेत जी ब्लॉक शामिल होंगे। जोकि दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए सुविधा बेहत्तर होगी।

कैसा होगा निर्माण ? (Delhi-Metro New Project)

गोल्डन लाइन कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली में एक महत्वपूर्ण दिशा है, जिसे कनेक्टिविटी बढ़ाने और मौजूदा मेट्रो लाइनों के साथ सहज एकीकरण  के तहत से तैयार किया जा रहा है। बता दें कि यह कॉरिडोर मौजूदा मैजेंटा लाइन से चिराग दिल्ली पर तथा वायलेट और पिंक लाइनों से लाजपत नगर पर सहज रूप से जुड़ जाएगा। इन लिंक के साथ, लाजपत नगर दक्षिण दिल्ली का एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में उभरेगा और एक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बनेगा, जो यात्रियों को राजधानी के मेट्रो नेटवर्क में बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रियों को सुविधाजनक अहसाहस दिलाएगा।

ये भी पढ़ें  Haryana Land Rights : हरियाणा सरकार ने की बड़ी घोषणा, प्रदेश में अब इन लोगों को जमीन पर मिलेगा मालिकाना अधिकार
Delhi Metro Corridor: Good news for Delhiites: Work on the new Metro project has begun. Find out which eight stations will have the corridor.
Delhi Metro Corridor: Good news for Delhiites: Work on the new Metro project has begun. Find out which eight stations will have the corridor.

लाखों यात्रियों का सफर होगा आसान (Delhi-Metro New Project)

पाठकों को बता दें कि, दक्षिण दिल्ली के महत्वपूर्ण इलाके जैसा कि ग्रेटर कैलाश‑1, साकेत, ग्रेटर कैलाश और पुष्प विहार आदि इस कॉरिडोर से दिल्ली के नागरिकों को फायदा मिलेगा। कई प्रतिष्ठित विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों को भी इस लाइन के पूर्ण होने के बाद बेहतर मेट्रो सुविधा प्राप्त होगी। यह कॉरिडोर न केवल लाखों यात्रियों की यात्रा को आसान बनाएगा, किंतु शहर के सतत परिवहन ढांचे को भी सुदृढ़ करेगा।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment