Change Train time Schedule : रेलवे विभाग बदलने जा रहा है 1 जनवरी से 24 ट्रेनों का टाइमटेबल, जानें यहां पूरा टाइम शेड्यूल

On: December 31, 2025 3:22 PM
Follow Us:
Change Train Time Schedule: The Railway Department is going to change the timetable of 24 trains from January 1, know the complete time schedule here.

Change Train time Schedule : यदि आप नये साल पर विंडर वेक्सन के लिए अपने बच्चों के साथ छुट्टी ट्रेन यात्रा के माध्यम से बिताने जा रहे हैं या फिर नये साल मनाने के लिए दूर-दूराज पर्यटन स्थलों पर जा रहें तो कृप्या ध्यान दें, भारतीय रेलवे  नया टाइम टेबल 1 जनवरी 2026 से लागू करने जा रहा है। बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने एवं खुलने वाली 24 एक्सप्रेस, वंदे भारत और मेमू ट्रेनों की टाइम-टेबल में संशोधन कर चलाने की घोषणा कर दी है। आए जानें विस्तार सें…

24 ट्रेनों के टाइम-शेड्यूल बदलने से कितना अंतर आया है ? (Change Train time Schedule)

यात्रियों को बता दें कि, इस टाइम-शेड्यूल बदलाव के तहत हावड़ा, शालिमार, टाटानगर और राउरकेला से प्रस्थान करने वाली और यहां समाप्त होने वाली 24 ट्रेनों के समय में 5 से 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक का अंतर आया है। रेलवे ने क्लियर किया है कि यह संशोधित नई टाइम-शेड्यूल परिचालन सुगमता और तकनीकी वजहों से लागू की जा रही है। यात्री नई टाइम-शेड्यूल की विस्तृत सूचनाएं, रेलवे के पूछताछ नंबर 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। 1 जनवरी के बाद सफर करने वाले यात्रियों को सूचना दी गई है कि वे अपने टिकट पर अंकित समय के बजाय जारी टाइम शेड्यूल के मुताबिक ही स्टेशन पहुंचें।

Change Train Time Schedule: The Railway Department is going to change the timetable of 24 trains from January 1, know the complete time schedule here.
Change Train Time Schedule: The Railway Department is going to change the timetable of 24 trains from January 1, know the complete time schedule here.

 

1 जनवरी 2026 से नए टाइम टेबल से चलेगी ये 24 ट्रेनें (Change Train time Schedule)

  • ट्रेन नंबर 12152 हावड़ा लोकमान्य तिलक समरसत्ता एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से शाम 07:35 बजे की बजाय शाम 07:25 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 22830 शालीमार भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से शाम 07:55 बजे की बजाय शाम 07:50 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 20972 शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से शाम 07:55 बजे की बजाय शाम 07:50 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 12102 हावड़ा लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 08:20 बजे की बजाय रात 08:15 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 12906 हावड़ा पोरबंदर ओखा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 08:20 बजे की बजाय रात 08:15 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 22906 शालिमार – ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से रात 08:20 बजे की बजाय रात 08:15 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा – मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से सुबह 05:45 बजे की बजाय सुबह 05:35 बजे रवाना हाेगी।
  • ट्रेन नंबर 12813 हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से शाम 05:20 बजे की बजाय शाम 05:10 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 18011 हावड़ा आद्रा चक्रधरपुर एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 11:35 बजे की बजाय रात 11:30 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 18050 बदामपहाड़ – शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस शालिमार स्टेशन से सुबह 06:00 बजे की बजाय सुबह 06:15 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 12129 पूणे हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन सुबह 05:10 बजे की बजाय 05:25 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 18012 चक्रधरपुर – आद्रा – हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन सुबह 05:25 बजे की बजाय 05:35 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 20894 पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन रात 09:30 बजे की बजाय 09:40 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 18185 टाटानगर – गोड्डा एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन से दोपहर 02:00 बजे की बजाय दोपहर 01:55 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 20891 टाटानगर – ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन से दोपहर 02:30 बजे की बजाय दोपहर 02:20 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 20892 ब्रह्मपुर – टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन दोपहर 02:40 बजे की बजाय 02:50 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 18117 राउरकेला – गुणुपूर राज्य रानी एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से रात 09:25 बजे की बजाय रात 09:20 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 18125 राउरकेला – पुरी एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से सुबह 08:00 बजे की बजाय सुबह 07:50 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से शाम 04:45 बजे की बजाय शाम 04:35 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 18118 गुणुपूर – राउरकेला राज्य रानी एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन सुबह 08:15 बजे की बजाय सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 68030 झारसुगुड़ा – राउरकेला मेमू राउरकेला स्टेशन सुबह 11:25 बजे की बजाय सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 68026 राउरकेला चक्रधरपुर सारंडा मेमू राउरकेला स्टेशन से शाम 04:20 बजे की बजाय शाम 04:00 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 58027 खड़गपुर – राउरकेला पैसेंजर राउरकेला स्टेशन शाम 07:10 बजे की बजाय शाम 07:40 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 18116 चक्रधरपुर – गोमो मेमू एक्सप्रेस गोमो स्टेशन दोपहर 01:20 बजे की बजाय दोपहर 01:30 बजे पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें  ITR Refund 2025 : यदि ITR Refund अब तक नहीं मिला? तो पाएं इस तरह अपना रिफंड! तुरंत आएंगे आपके खाते में पैसे
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment