Cement Price hike : नव वर्ष के अवसर पर महंगाई ने भी अपने नखरे दिखा दिए हैं। बता दें कि इस वर्ष कंपनियां सीमेंट के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीमेंट कंपनीज दक्षिण भारत में सीमेंट के दाम बढ़ाएंगी। इनमें आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना समेत अन्य प्रदेश शामिल हैं। आए जानें सीमेंट के दामों के बारे में विस्तार सें….
सीमेंट के कितने बढ़ेंगे दाम ? (Cement Price hike)
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सीमेंट की हर बोरी पर 20-30 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है। इन सूचनाओं के बाद सीमेंट शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जेके सीमेंट, डालमिया भारत, एसीसी, जेएसडब्ल्यू सीमेंट, इंडिया सीमेंट और स्टार सीमेंट के शेयरों में 2 फीसदी तक का इजाफा तेजी से देखने को मिल रहा है।

प्रति बोरी बढ़ेंगे इतने दाम (Cement Price hike)
मीडिया रिपोर्ट से पहले सिस्टमैटिक्स रिसर्च की रिपोर्ट में सीमेंट की कीमतों में इजाफा होने की आशंका जताई गई थी। पिछले माह अखिल भारतीय औसत सीमेंट कीमतों में माह-दर-माह 6 रुपये प्रति बैग की गिरावट दर्ज की गई थी। यह गिरावट मुख्य रूप से दक्षिणी और पूर्वी भारत में कीमतों में कटौती के वजह से हुई थी। अब, सिस्टमैटिक्स रिसर्च के मुताबिक यह कमजोरी अस्थायी है और जनवरी 2026 से कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। इस रिपोर्ट डीलर्स के मुताबिक, GST दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों को देने का दबाव सरकार की तरफ से था इसलिए तीसरी तिमाही में कीमतों में इजाफा करने की आशंका नहीं रही। हालांकि, जनवरी 2026 से कीमतों में फिर से तेज़ी आएगी क्योंकि कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज़ फिर से स्टार्ट होने के साथ मांगों में भी रिकवरी होने की संभावना है।














