Car Price hike : यदि आप आज से यानि नए साल में Hyundai की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह प्लानिंग आपकी जेब पर प्रभाव डाल सकती है। बता दें कि कंपनी ने 1 जनवरी यानि आज से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का अहम कदम उठाया है। दरअसल् Hyundai ने औसतन 0.6% कीमत बढ़ाने की घोषणा की है।
कंपनी नें क्यों बढ़ाई कीमतें ? (Car Price hike)
कंपनी के अनुसार, कीमती धातुओं और अन्य आवश्यक कच्चे माल का व्य़य लगातार बढ़ रहा है। हालांकि Hyundai ने स्पष्ट किया है कि वह ग्राहकों पर इसका प्रभाव कम से कम डालने के लिए व्यय घटाने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने की प्रयास कर रही है मगर बढ़ती लागत के दबाव के चलते कीमतों में मामूली इजाफा करना आवश्यक हो गया है।

2025 मे Hyundai की काफी मांग रही (Car Price hike)
पाठकों बता दें कि Hyundai भारत की सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनियों में शामिल है। वर्ष 2025 में कंपनी की कारों की डिमांड पावरफुल बनी रही, विशेषकर Creta, Exter और Venue जैसे मॉडलों को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस तरह से साल 2025 में गाड़ियों की बिक्री में एक तरह का बड़ा मुकाबला दिखा।
EV सेगमेंट में भी तेजी से उछाल (Car Price hike)
अहम बात यह है कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। इस वर्ष पेश हुई Creta EV ने Hyundai की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री को गति देने में मुख्य भूमिका निभाई है।

दूसरी कंपनियों ने भी बढ़ाई कीमतें (Car Price hike)
- दरअसल् आप सभी को बता दें कि, Hyundai से पहले कई अन्य ऑटो कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।
- Renault India ने अपनी कारों की कीमतें 2 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है।
- वहीं Mercedes-Benz India भी 2 फीसदी तक दाम बढ़ाने की तैयारी में है।
- इसके अतिरिक्त JSW MG Motor India और Nissan India ने भी बढ़ती इनपुट और लॉजिस्टिक्स लागत का हवाला देते हुए जनवरी से 2–3 फीसदी तक कीमत बढ़ाने के संकेत दिए हैं।














