BSNL best Offer : BSNL ने गणतंत्र दिवस पर जारी किया खास ऑफर, 365 दिन वैलेडिटी के साथ 2.6GB डेली डेटा मिलेगी इतने रुपये में

On: January 28, 2026 8:48 AM
Follow Us:
BSNL Best Offer: BSNL has released a special offer on Republic Day, offering 2.6GB daily data with 365 days validity for Rs.

BSNL best Offer : भारत के संविधानिक 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने बेस्ट Republic Day Offer पेश किया है। बता दें कि इस प्लान को कंपनी ने BSNL Bharat Connect 26 Plan नाम दिया है। इसकी जानकारी BSNL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के ट्वीट करके दी है। उन्होंने सूचना की है, प्लान में यूजर्स को हर रोज 2.6GB मोबाइल डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान अनलिमिटडे कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ उपलब्ध है। प्लान की वैलेडिटी एक साल यानी 365 दिन है। आइये, प्लान की पूरी डिटेल जानते हैं।

BSNL के बेस्ट ऑफर में पाएं 2.6GB रोजाना डेटा (BSNL best Offer)

यूजरों को सूचित कर दें कि, BSNL Republic Day Offer में कंपनी आपके लिए एनुअल रिचार्ज प्लान लेकर आई है। यह ऑफर आपके लिए 26 जनवरी, 2026 को लाया गया है और एक माह के लिए वैलिड है। इसका अर्थ है कि यूजर्स 26 फरवरी, 2026 तक इसका डायरेक्ट फायदा उठा सकते हैं। जैसा कि BSNL Bharat Connect 26 Plan में आपको 2.6GB मोबाइल डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही, रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि, इस प्लान में कॉलिंग, डेटा और एसएमएस के अतिरिक्त ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसी कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

BSNL Best Offer: BSNL has released a special offer on Republic Day, offering 2.6GB daily data with 365 days validity for Rs.
BSNL Best Offer: BSNL has released a special offer on Republic Day, offering 2.6GB daily data with 365 days validity for Rs.

 

3000 रुपये से कम हैं कीमत में मिल रहा है ये शानदार ऑफर (BSNL best Offer)

आपके लिए अहम सूचना है कि इस प्रीपेड प्लान की कीमत 2626 रुपये है। प्लान की वैलेडिटी 365 दिन यानी एक वर्ष है। BSNL द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, BReX (chatbot.bsnl.co.in) के तहत रिचार्ज करके इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें  8 November Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतें घटी, देखें आज के ताजा भाव, दिवाली के बाद न्यूनतम पर आया सोना

एयरटेल और जियो के एनुअल प्लान हैं बेहद महंगे (BSNL best Offer)

वहीं देश में हम अन्य कंपनियों के एनुअल प्लान की चर्चा करें तो एयरटेल का सबसे सस्ता एनुअल प्लान 3599 रुपये में उपलब्ध है। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। साथ ही प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। इसमें एयरटेल XStream Play का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसकी कीमत 3599 रुपये है। इसी प्रकार जियो का सबसे सस्ता एनुअल प्लान 3599 रुपये का आता है। इसमें भी 2.5GB डेटा हर रोज, कॉलिंग और निःशुल्क एसएमएस की सुविधा उपलब्ध है। अगर हम एयलटेल, जियो और BSNL में मुकाबला करें तो BSNL का यह ऑफर सस्ता है। इसमें 2626 रुपये में ही ज्यादा डेटा और लंबी वैलेडिटी भी उपलब्ध है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment