Bill Gates Donations Big Money : बिल गेट्स ने उठाया बड़ा कदम: दान किए 8 अरब डॉलर इस महिला को, जानिए कौन है ये महिला?

On: January 11, 2026 10:45 AM
Follow Us:
Bill Gates Donations Big Money: Bill Gates took a big step: donated 8 billion dollars to this woman, know who is this woman?

Bill Gates Donations Big Money : माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के 16वें अमीर सख्शियत बिल गेट्स ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि उन्होंने अपनी एक्स पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की चैरिटी संस्था को करीब 8 अरब डॉलर (लगभग 66 हजार करोड़ रुपए) का दान किया है। आए जानें आगे पूरी जानकारी विस्तार से…

क्या कारण है इतनी बड़ी रकम दान करने के पीछे (Bill Gates Donations Big Money)

दरअसल् एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दान दोनों के तलाक के लगभग 3 वर्ष के बाद किया गया है और हाल के सालों के में ये बड़ी रकम राशि सबसे बड़े परोपकारी योगदानों में से एक माना जा रहा है। बता दें कि यह रकम 2024 के अंत में मेलिंडा द्वारा संचालित ‘पिवोटल फिलैंथ्रोपीज फाउंडेशन’ को दी गई। दरअसल् फाउंडेशन की हालिया टैक्स फाइलिंग में इस दान का खुलासा हुआ है। फाउंडेशन के प्रवक्ता के बयान के अनुसार यह भुगतान बिल और मेलिंडा गेट्स के मध्य हुए 12.5 अरब डॉलर के वित्तीय समझौते का भाग था, जिसे अब पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है।

Bill Gates Donations Big Money: Bill Gates took a big step: donated 8 billion dollars to this woman, know who is this woman?
Bill Gates Donations Big Money: Bill Gates took a big step: donated 8 billion dollars to this woman, know who is this woman?

 

पिवोटल फिलैंथ्रोपीज फाउंडेशन क्या काम करती है ? (Bill Gates Donations Big Money)

दरअसल् पाठकों को बता दें कि, वर्ष 2024 में पिवोटल फिलैंथ्रोपीज फाउंडेशन ने शिक्षा, महिलाओं के अधिकार और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों के लिए 875 मिलियन डॉलर व्यय किए गए थे। एक्स पत्नी मेलिंडा ने मई 2024 में औपचारिक रूप से बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से अलग होने का निर्णय किया था। दोनों का तलाक वर्ष 2021 में हुआ था, जबकि 2022 के अंत में मेलिंडा ने अपनी स्वतंत्र चैरिटी संस्था की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें  Crypto Market Big Down : क्रिप्टो मार्केट में आया भूचाल ! 24 घंटे में डूबे ₹6300000000000, Bitcoin फिर $90,000 से नीचे लुढ़गा मार्केट

क्यों टूटा था गेट्स दंपति का सुंदर रिश्ता ? (Bill Gates Donations Big Money)

बिल और मेलिंडा गेट्स के अलगाव का मुख्य कारण बिल गेट्स और माइक्रोसॉफ्ट की एक महिला कर्मचारी के साथ कथित अफेयर को माना जाता है। वर्ष 2019 में महिला कर्मचारी ने माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड को पत्र लिखकर इस रिश्ते का खुलासा किया था। जांच के बाद बोर्ड ने इस रिश्ते को अनुचित एवं नाखुश के तौर पर बताया था। इस पूरे विवाद के दौरान मार्च 2020 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने परोपकारी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment