Bhiwani Tosham Road four lane : हरियाणा में 23 किलोमीटर लंबी ये सड़क जल्द ही फोरलेन बनने जा रही है। इसक अलावा इस सड़क के लिंक रास्तों की तरफ जाने वाली तीन सड़कों की चौड़ाई बढ़ेगी। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी से तोशाम वाली सड़क फोरलेन बनेगी। इसके अलावा खानक में रोड की चौड़ाई तीन-तीन मीटर की जाएगी और खानक-बगनवाला-झांवरी रोड का दोबारा से निर्माण होगा।
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने जारी ब्यान में कहा कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र (Bhiwani Tosham Road four lane) के तमाम गावों में विकास कार्य चल रहे हैं। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए ग्राम स्तर पर निगरानी कमेटियां विकास कार्यों की समीक्षा करके शासन औऱ प्रशासन के संज्ञान में ला रही हैं ताकि समस्याओं से अवगत करवाया जा सके और त्वरित करवाई करते हुए उनका जल्द समाधान हो सके।
श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के कुशल मार्ग दर्शन में तोशाम शहर में चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर/स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के आधुनिक तकनीक के साथ पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। वहीं युवाओं की बेहतर शिक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक से डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिसके लिए पुराना तहसील परिसर (Bhiwani Tosham Road four lane) की जगह का चयन किया गया है।
Bhiwani Tosham Road four lane : सिंचाई विभाग के रेस्ट हाऊस का होगा निर्माण
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि तोशाम में सिंचाई विभाग के रेस्ट हॉउस का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए पुराना अस्पताल परिसर की जगह का चयन किया गया है। आरोही स्कूल के पास फिरनी के पड़े अधूरे कार्य को पूरा करवाया जा रहा है, ताकि लोगों का आवगनम निर्बाद रहे किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
इसके अलावा आवागमन को और सुगम बनाने के लिए खानक के अंदर रोड को तीन-तीन मीटर दोनों तरफ से चौड़ा किया जाएगा, ताकि भारी वाहन आसानी से निकल सकें और हादसों से बचा जा सके। तोशाम से भिवानी रोड पर वाहनों की बहुत अधिक संख्या को देखते हुए तोशाम- भिवानी रोड को फोरलेन (Bhiwani Tosham Road four lane) किया जाएगा।
Bhiwani Tosham Road four lane : इन सड़कों का होगा दोबारा से निर्माण
खानक से बागनवाला रोड और बागनवाला से झांवरी रोड की जर्जर हालत की वजह से राहगीरों को परेशानी होती है इसको देखते हुए इनका पुनर्निर्माण करवाया जायगा। सिंचाई मंत्री ने बताया कि तोशाम ओर आसपास क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल के लिए माइनरों की सफाई करवाकर स्वच्छ पानी डाला जाएगा ओर स्वच्छ जलापूर्ति करवाई जाएगी। ताकि पेयजल की समस्या ना रहें। उन्होंने कहा क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सफाई, सड़कों के नवनिर्माण आदि समस्याओं (Bhiwani Tosham Road four lane) का समाधान गंभीरता से किया जा रहा है। ताकि नागरिकों को किसी प्रकार से परेशानी ना हो।








