Bharat Taxi Yojana : Bharat Taxi ने कि महिलाओं के लिए शुरु की अच्छी पहल, मिलेगा ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’

On: February 11, 2026 7:43 PM
Follow Us:
Bharat Taxi Yojana: Bharat Taxi has started a good initiative for women, they will get 'special treatment'.

Bharat Taxi Yojana : भारत की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस Bharat Taxi की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है, बता दें कि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसे पेश किया। भारत सरकार के मुताबिक देश में भारत टैक्सी एक जीरो कमिशन मॉडल पर काम करेगी, जिसमें ड्राइवरों को उनकी पूरी कमाई डायरेक्ट उनके अकाउंट में मिलेगी। इससे न केवल ड्राइवरों को लाभ होगा, बल्कि यात्रियों को भी सर्ज प्राइसिंग, कैंसिलेशन चार्ज और प्राइवेट कैब कंपनियों की मनमानी से मुक्ति मिलेगी।

महिलाओं के लिए ‘सारथी दीदी’ की खास पहल (Bharat Taxi Yojana)

भारत टैक्सी में महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ख्याल में रखते हुए ‘सारथी दीदी’ नाम की एक विशेष सुविधा आरंभ की गई है। इस पहल के तहत महिलाएं अपनी यात्रा के लिए सिर्फ फीमेल राइडर को चुन सकती हैं। अब तक 150 से ज्यादा महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं और आने वाले टाइम में यह संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। सामान्यतौर पर महिलाएं महिला ड्राइवर के साथ ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस करती हैं, ऐसे में यह सुविधा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा फैसला मानी जा रही है।

Bharat Taxi Yojana: Bharat Taxi has started a good initiative for women, they will get 'special treatment'.
Bharat Taxi Yojana: Bharat Taxi has started a good initiative for women, they will get ‘special treatment’.

 

क्या है ‘सारथी दीदी’ फीचर ? (Bharat Taxi Yojana)

लॉन्च के दौरान अमित शाह ने बताया कि Bharat Taxi ऐप में जल्द ही ‘सारथी दीदी’ के लिए एक अलग सेक्शन होगा. इसके जरिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिला यात्रियों को पिक-अप के लिए केवल महिला ड्राइवर ही आएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि ‘सारथी दीदी’ दोपहिया वाहन के जरिए कम किराए में सुरक्षित यात्रा का विकल्प भी देंगी, जिससे महिलाओं को रोजमर्रा के सफर में बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें  NHAI change Toll Rules : नये साल आने से पहले NHAI ने बदले टोल भुगतान के नियम, जानिए कैसा हुआ सफर आसान

सेफ्टी फीचर्स पर अहम कदम (Bharat Taxi Yojana)

भारत टैक्सी ऐप में SOS अलर्ट की सुविधा दी गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में 8 हेल्पलाइन और हेल्प सेंटर बनाए गए हैं, आने वाले टाइम में देशभर में ऐसे सेंटर खोले जाएंगे। शिकायतों का समाधान तीन लेवल पर किया जाएगा-ऐप, वेबसाइट और टोल-फ्री नंबर के जरिए. साथ ही 24×7 कस्टमर केयर की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Bharat Taxi Yojana: Bharat Taxi has started a good initiative for women, they will get 'special treatment'.
Bharat Taxi Yojana: Bharat Taxi has started a good initiative for women, they will get ‘special treatment’.

 

न हिडन चार्ज, न सर्ज प्राइसिंग होगी समस्या (Bharat Taxi Yojana)

भारत के सहकारिता मंत्री अमित शाह ने क्लियर किया है कि Bharat Taxi में किसी तरह के हिडन चार्ज नहीं होंगे। टोल, पार्किंग और अन्य एक्स्ट्रा फीस से भी यात्रियों और ड्राइवरों को मुक्ति मिलेगी। फिलहाल इसकी शुरुआत गुजरात के कुछ शहरों, दिल्ली और एनसीआर में हुई है, किंतु अगले तीन वर्ष से कम टाइम में यह सेवा पूरे देश में उपलब्ध होगी। भारत टैक्सी के जरिए यूजर्स ऑटो, कार और बाइक टैक्सी बुक कर सकते हैं, इसका आधिकारिक ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे Sahakar Taxi Cooperative Limited की ओर से जारी किया गया है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment