avram glazer : RCB को खरीदने को दुनिया में मची होड़, टीम को खरीदने के लिए उतरा सबसे महंगा फुटबॉल क्लब

On: February 7, 2026 6:23 PM
Follow Us:
Avram Glazer: There is a competition in the world to buy RCB, the most expensive football club has come forward to buy the team.

avram glazer : अभी से आईपीएल का तड़का प्रशंसकों के सिर पर बोल रहा है। बता दें कि आईपीएल शुरुआत होने में अभी करीब डेढ माह का टाइम बचा है। ऐसे में आरसीबी को खरीदने की रेस तेज हो गई है, जिसमें दुनिया के कई सारे बिजनेसमैन दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में बात करें तो सबसे पहले सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला ने इसमें जमकर रुचि दिखाई है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन 9 फ्रेंचाइजी आरसीबी को अपना बनाने के लिए बैचेन हैं।

एवराम ग्लेजर परिवार ने दिखाई रुचि (avram glazer)

पाठकों को बता दे कि डियाजियों कंपनी ने आरसीबी को नवंबर में सेल पर लगा दिया। वहीं इसी मध्य एक और बड़ा नाम सामने आ रहा है जो कि एवराम ग्लेजर परिवार का है, जो कि इंग्लिश प्रीमियर लीग मैनचेस्टर युनाइटेड का मालिकाना अधिकार रखते हैं। अहम सूचना ये है कि उन्होंने आरसीबी के लिए 1.8 $ डॉलर यानी 16,300 करोड़ भारतीय रुपए की बोली लगाई है। यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रयास की है। वह इससे पहले भी प्रयास कर चुके हैं अब देखना खास होगा इस टीम की मालिकाना किसके हाथों में आता है।

Avram Glazer: There is a competition in the world to buy RCB, the most expensive football club has come forward to buy the team.
Avram Glazer: There is a competition in the world to buy RCB, the most expensive football club has come forward to buy the team.

 

RCB टीम की खासियत (avram glazer)

इस टीम की खासियत यह है कि आरसीबी वर्ष 2008 से आईपीएल में खेल रही है और 2025 में उसने पहली बार खिताब अपने नाम किया। जबकि वहीं फ्रेंचाइजी की महिला टीम अब तक दो बार वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है। इस तरह आरसीबी पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है जो आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों में मौजूदा चैंपियन है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने डब्ल्यूपीएल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी, वहीं रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने आईपीएल में अपनी पहली खिताबी जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें  Jind : अस्पताल की लापरवाही..शवगृह में चूहों ने कुतर डाला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, नाक, कान, आंख खा गए चूहे

RCB की वैल्यूएशन है इतनी (avram glazer)

एक मीडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी की वैल्यूएशन 1 से 1.8 बिलियन डॉलर के मध्य बताई जा रही है। इस प्रोसेस में अब तक नौ पक्षों ने अपनी बोलियां जमा की हैं, हालांकि फिलहाल यह पूरा मामला शुरुआती फेज में है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह बोली प्रोसेस का दूसरा दौर शुरू होगा। इस फेज में आरसीबी सभी नौ बोलियों में से कुछ को छांटेगी और जो शॉर्टलिस्ट होंगी, वही आगे मुख्य बोली प्रोसेस का पार्ट बनेंगी।

Avram Glazer: There is a competition in the world to buy RCB, the most expensive football club has come forward to buy the team.
Avram Glazer: There is a competition in the world to buy RCB, the most expensive football club has come forward to buy the team.

 

क्रिकेट में बढ़ती अवरम ग्लेजर की दिलचस्पी (avram glazer)

मैनचेस्टर यूनाइटेड और टैम्पा बे बकेनियर्स में अपनी मालिकाना के लिए पहचाने जाने वाले अवरम ग्लेजर अब धीरे-धीरे क्रिकेट में भी रुख कर रहे हैं।  वह लैंसर कैपिटल के तहत यूएई की ILT20 लीग में डेजर्ट वाइपर्स टीम को संभाल रहे हैं और पिछले कुछ सालों से भारत में मिलने वाले अवसरों पर भी करीबी नजर बनाए हुए हैं।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment