Auto Pay Off in App : पेमेंट के विभिन्न प्लेटफार्म GPay, PhonePe, Paytm एप से ऑटोपे (AutoPay) का ऑप्शन ऑन रहने के कारण हर महीने आटोमेटिक पेमेंट (Auto Debit Payment) कट जाती है। अगर आप भी ऑटो पे को डिसेबल करना चाहते है तो हम बता देते हैं कि गूगल पे, फोन पे और पेटीएम पर आटो पे (AutoPay) का ऑप्शन कैसे ऑफ होगा।
बता दें कि UPI ने डिजिटल पेमेंट प्रक्रिया को बेहर ही सरल बना कर रख दिया है। हालांकि अगर हम यूपीआई के जरिए किसी तरह की पेमेंट, रिचार्ज, बिल आदि भरते हैं तो इसमें आटो पे (AutoPay) का ऑप्शन मिलता है, जो आटोमेटिक ऑन कर दिया जाता है। इससे हर महीने जब भी बिल या रिचार्ज समेत दूसरी पेमेंट, किस्त का टाइम आता है तो फोन से आटोमेटिक पेमेंट कट जाती है। कई बार हम ना भी चाहते हों तो पेमेंट आटोपे (Auto Pay Off) के कारण कट जाती है। हालांकि कुछ मायनों यह सही भी होता है लेकिन कई बार यह अनावश्यक लगने लगता है।
स्टेप वाइज देखें, कैसे होगा Auto Pay Off का ऑप्शन बंद
अगर आप Paytm, PhonePe या Google Pay जैसे UPI ऐप्स में AutoPay यूज करते हैं। तो हम यहां इन तीनों ऐप में ऑटोपे फीचर को पॉज या कैंसिल कैसे कर सकते हैं। इससे यूजर्स अपने ऑटो डेबिट पेमेंट को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
Google Pay Autopay off कैसे करें
- सबसे पहले हमें अपने फोन पर Google Pay ऐप खोलनी होगी।
- इसके बाद प्रोफाइन में जाकर Autopay के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा।
- इसके बाद यहां Live टैब में क्लिक कर आपको सभी एक्टिव AutoPay मैन्डेट दिखाई देंगे।
- जिस भी रिचार्ज, सब्सक्रिप्शन या आटो पे को हमें बंद करना है या पॉज करना है, यहां से कर सकते हैं। आटो पे कैंसिल भी किया जा सकता है।
Paytm AutoPay ऑप्शन कैसे बंद करें
- पेटीएम पर Auto Pay Off करने के लिए एप्लिकेशन को खोलें।
- पेटीएम प्रोफाइल में जाएं और Automatic Payments ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां सभी एक्टिव ऑटोपेमेंट्स की लिस्ट दिखेगी।
- जिस भी आटो डेबिट पेमेंट को बंद करना है, उस पर सिलेक्ट कर के उसे पॉज या कैंसिल कर दें।
फोन पे पर Auto Pay Off कैसे करें
- फोन पे एप्लिकेशन में Auto Pay Off करने के लिए इसे खोलना होगा।
- दूसरे स्टेप में इसकी प्रोफाइल में जाएं और Manage Payments के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- तीसरे स्टेप में Autopay ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद यहां AutoPay Mandates देखने को मिलेंगे।
- जिस भी ऑटो डेबिट पेमेंट को बंद करना होग, उसे सिलेक्ट कर के पॉज या कैंसिल कर दें।














