Apple vs Samsung Wide Fold : Apple के फोल्डेबल iPhone को देगा टक्कर Samsung का ये नया फोल्डेबल स्मार्टफोन

On: January 29, 2026 9:19 AM
Follow Us:
Apple vs Samsung Wide Fold: Samsung's new foldable smartphone will compete with Apple's foldable iPhone

Apple vs Samsung Wide Fold : जल्द ही एप्पल और सेमसंग में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि साउथ कोरिया की सस्मार्टफोन मेकर सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की रेंज बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी जल्द ही नया Samsung Wide Fold पेश कर सकती है। इस साल अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल iPhone पेश करने को तैयार है। इसे टक्कर देने के लिए सैमसंग इस सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

कब, कौनसा फोन लॉन्च होगा ? (Apple vs Samsung Wide Fold)

एक मीडिया रिपोर्ट में मुताबिक, कंपनी की नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की करीब 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की प्लानिंग है। सैमसंग ने अपने कंपोनेंट सप्लायर्स को यह सूचना दी है। बीते कुछ सालों में कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में यह स्टार्टिंग मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा डाटा है। Samsung Galaxy Z Fold SE की करीब 5 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की गई थी। अबके इस साल की तीसरी तिमाही में नए Galaxy Wide Fold को Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ पेश किया जा सकता है।

Apple vs Samsung Wide Fold: Samsung's new foldable smartphone will compete with Apple's foldable iPhone
Apple vs Samsung Wide Fold: Samsung’s new foldable smartphone will compete with Apple’s foldable iPhone

 

सेमसंग के फीचरों के बारे में जानें ? (Apple vs Samsung Wide Fold)

एक एंजेसी की पोस्ट के अनुसार, कंपनी की प्लानिंग नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। जोकि यह स्मार्टफोन एपल के फोल्डेबल आईफोन को टक्कर दे सकता है। Samsung Galaxy Wide Fold में 7.6 इंच फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5.4 इंच कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं इसमें Samsung Galaxy Z Fold सीरीज के समान बुक-स्टाइल फोल्डिंग मैकेनिज्म हो सकता है। यह वर्टिकल हिंज के साथ बाएं से दाएं ओपन हो सकता है।

ये भी पढ़ें  Samsung Galaxy S26 Ultra : नये साल पर ताबड़तोड़ फीचर्स के साथ आ रहा है ये सेमसंग स्मार्टफोन, कीमत और लॉन्च डिटेल्स हुई लीक

इस साल देखने को मिलेगी टक्कर (Apple vs Samsung Wide Fold)

बीते साल की तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स साल-दर-साल आधार पर 14 फीसदी बढ़ी हैं। तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की कुल शिपमेंट्स में फोल्डेबल हैंडसेट्स की भागीदारी करीब 2.5 फीसदी की थी। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में सैमसंग की भागीदारी करीब 64 फीसदी की है।

Apple vs Samsung Wide Fold: Samsung's new foldable smartphone will compete with Apple's foldable iPhone
Apple vs Samsung Wide Fold: Samsung’s new foldable smartphone will compete with Apple’s foldable iPhone

 

वहीं कंपनी की Galaxy Z सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 की फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में बेहद ज्यादा मांग है। दरअसल् कंपनी ने इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 8 इंच QXGA+ डायनैमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच फुल HD+ डायनैमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment