Adani Group Stocks Share Crash : देशभर के शेयर मार्केट में एक बार फिर गौतम अडानी के अधीन वाला अडानी ग्रुप फिर से चर्चा में आ गया है। बता दें कि अमेरिका से एक फैसला आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में खलबली मच गई। बरहाल्, अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) ने अब अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। SEC ने न्यूयॉर्क की एक कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस फैसले के आने पश्चात अडानी ग्रुप के करीब सभी शेयर रेड निशान में पहुंच गए।
अमेरिकी नियामक ने कोर्ट ने क्या मांग रखी है ? (Adani Group Stocks Share Crash)
एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी रेगुलेटर SEC ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर डिमांड की है कि गौतम अडानी और सागर अडानी को कानूनी समन जारी करने के लिए वैकल्पिक तरीकों के उपयोग की परिमिशन दी जाए। पाठकों को बता दें कि, अमेरिकी रेगुलेटर का दावा है कि उन्होंने पारंपरिक रास्तों से इन दोनों तक कानूनी नोटिस पहुंचाने की कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

भारत सरकार ने नहीं की कोई सहायता (Adani Group Stocks Share Crash)
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तो SEC ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने इस कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भारत सरकार से भी सहयोग की मांग की थी। अमेरिकी नियामक चाहता था कि भारत सरकार के माध्यम से गौतम और सागर अडानी को समन जारी किया जाए, किंतु अब तक इसमें कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। अब इसी को आधार बनाकर SEC ने कोर्ट से अन्य कानूनी रास्तों की परिमिशन मांगी है। मगर अब तक भारत सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं कि गई है।
अडानी शेयरों में आई भारी गिरावट (Adani Group Stocks Share Crash)
वहीं अडानी ग्रुप के शेयरों की चर्चा करें, तो शुक्रवार को इनमें भारी गिरावट को देखनी मिली है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 12.3 फीसदी टूटकर 794.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में भी 5.7 फीसदी की बड़ी गिरावट आई। इसके अतिरिक्त, अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.5 फीसदी लुढ़क गए, जबकि अडानी टोटल गैस के शेयरों में भी 4 फीसदी से भारी गिरावट रिकार्ड की गई। वहीं, अंबुजा सीमेंट और ACC के शेयर भी लाल निशान पर दिखते हुए नजर आए हैं।














