ACB Raid Hisar : विजिलेंस के हत्थे चढ़ा भ्रष्टाचारी पटवारी, नक्शा बनवाने के नाम पर किसान से रिश्वत लेते धरा

On: December 2, 2025 6:24 PM
Follow Us:
ACB Raid Hisar Hansi Patwari bribe farmer map prepared

ACB Raid Hisar : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचारी पटवारी को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। किसान से नक्शा बनवाने की एवज में पटवारी ने 9500 रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद 4500 रुपए पहले ले चुका था और बाकी 5 हजार रुपए के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला हिसार के हांसी का है। क्षेत्र के भाटला गांव निवासी किसान ने ACB को शिकायत दी थी कि नक्शा और बदर बनवाने की एवज में पटवारी अजीत और उसका सहयोगी रिश्वत की (ACB Raid Hisar) मांग कर रहे हैं। शुरुआत में 10 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई लेकिन 9500 रुपए में बात पक्की की गई। पटवारी अजीत के सहयोगी गोविंद ने किसान से 4500 रुपए पहले ले लिए। बाकी की राशि के लिए दबाव बनाने लगा तो किसान ने ACB को शिकायत दी।

ACB Raid Hisar : रिश्वत की राशि लेने के लिए पटवारी ने अपने सहयोगी को भेजा 

टीम ने शिकायत की क्रॉस जांच करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और किसान को पाउडर लगाकर रुपए दे दिए। किसान ने पटवारी के पास फोन किया तो उसने सहयोगी गोविंद को रिश्वत की राशि लेने के लिए भेज दिया। जैसे ही गोविंद ने पैसे लिए, तो टीम ने उसे दबोच लिया और उसके हाथ धुलवाए जाने पर हाथों का रंग लाल (ACB Raid Hisar Red Handed Patwari) हो गया। इसके बाद टीम ने पटवारी अजीत और उसके सहयोगी गोविंद दोनों को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें  Ganga Express-way Update : गंगा एक्सप्रेसवे पर इस दिन से शुरू होगा वाहनाें का आवागमन ? जानिए यहां पूरी डिटेल

हांसी के SDM राजेश खोथ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर मौके पर मौजूद रहे। एंटी करप्शन ब्यूरो की अभ्म ने घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाए हैं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी (ACB Raid Hisar) लगातार जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment