ACB Raid Fatehabad : हरियाणा में HKRN कर्मचारी 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

On: December 11, 2025 7:50 PM
Follow Us:
ACB Raid Fatehabad Haryana HKRN employee caught red handed taking bribe of Rs 60,000

ACB Raid Fatehabad : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने HKRN के तहत लगे कंप्यूटर ऑपरेटर को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में हांसी निवासी हिमांशु HKRN के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर लगा हुआ था। वर्तमान में वह इंजीनियरिंग विंग में नौकरी कर रहा था। क्षेत्र के ही हसंगा गांव के ठेकेदार सत्यनारायण ने ACB को दी शिकायत में बताया था कि उसने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के सेक्टर तीन में टॉयलेट-बाथरूम बनाए थे।

ACB Raid Fatehabad : बिल पास करने की एवज में मांग रहा था रिश्वत

उनका बिल पास करवाना था लेकिन बिल को पास करने की एवज में हिमांशु 80 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायकर्ता ने रिश्वत लेने का विरोध किया तो वह 60 हजार रुपए पर आ गया और रिश्वत देने के लिए दबाव बनाने लगा। शिकायत के आधार पर ACB ने रेडिंग पार्टी का गठन किया और रुपयों पर पाउडर लगाकर शिकायतकर्ता को दे दिया।

टीम के कहे अनुसार वह रिश्वत देने के लिए आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु के पास गया और रुपए थमाए, तभी टीम ने छापा मार दिया और उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। हिमांशु के हाथ धुलवाए गए तो हाथों का रंग लाल (ACB Raid Fatehabad) हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें  Sirsa ACB Raid : हरियाणा में 5 हजार रुपए रिश्वत लेते फूड स्पलाई इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment