Aaj Ka Mausam Update : हरियाणा, राजस्थान समेत देश भर में कड़ाके की ठंड का आगाज हो चुका है। फरवरी माह तक अब ठंड लोगों को खूब सताएगी। इसे लेकर मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है तो वहीं मौसम विभाग द्वारा 3 राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों की बात करें तो तमिलनाडू, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार में बिजली की चमक, कड़क के साथ बारिश की आशंका जताई है।
दूसरी तरफ पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, कश्मीर, मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क है और हवाएं चल रही हैं। सुबह और देर शाम को धुंध छाने लगी है। IMD के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 13 दिसंबर से बनने की संभावना है। इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर (Aaj Ka Mausam Update) से लेकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Aaj Ka Mausam Update : दिल्ली और आसपास के इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज यानि 11 दिसंबर को ठंड पड़ेगी और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा/धुंध छाया हुआ है। दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 23-24°C और न्यूनतम तापमान लगभग 8-10°C तक रहने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Update : 3 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान
हरियाणा व पंजाब में ठंड के चलते न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक आ पहुंचा है। पंजाब के आदमपुर में सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में भी मुख्य रूप से साफ मौसम और सुबह के समय धुंध छाई हुई है। कुछ पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय धुंधला मौसम रहने का अनुमान है, जिसमें हल्की हवाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा रहने की संभावना है।














