Aadhaar Card Biometric : आधार कार्ड हमारे दैनिक जीवन से जुड़े सरकारी कामकाजों के लिए अहम दस्तावेज है। इसी निमित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक बेहतरीन सुविधा आरंभ की है। अब आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के केवल अपने अंगूठे के निशान (Biometric) से सिर्फ 5 मिनट में अपना मोबाइल नंबर चेंज कर सकते हैं। आए जानें आगे विस्तार से…
आधार में मोबाइल नंबर ऐसे अपडेट करें (Aadhaar Card Biometric)
पाठकों को बता दें कि, आधार में मोबाइल नंबर चेंज करना अब किसी पास की दुकान से रिचार्ज कराने जितना सरल हो गया है, इसके पहले सबसे पहले नजदीकी आईपीबीपी केंद्र या पोस्ट ऑफिस के एक्सेस प्वाइंट पर जाना होगा। अहम बात ये है कि अब ये सुविधा करीब हर छोटे-बड़े डाकघर में मिल रही है। आपको किसी बड़े आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है, बस अपने स्थानीय डाकघर के कर्मचारी से इस सुविधा के बारे में पूछें।
आधार नंबर और नए नंबर की जानकारी शेयर करें (Aadhaar Card Biometric)
आधार केंद्र पर पहुंचने पर आपको किसी तरह का आवेदन भरने की जरुरत नहीं है। आपको मात्र अपना 12 अंकों का आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर मौखिक रूप से सूचित करना होगा जिसे आप अपडेट कराना चाहते हैं। चूंकि ये डिजिटल प्रक्रिया है, इसलिए आपको पुराने नंबर की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे ये उन नागरिकों के लिए बेहत्तर है जिनका पुराना सिम गुम हो गया है।

फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक और इंस्टेंट केवाईसी के बारे में जानें (Aadhaar Card Biometric)
आपको सूचित करे देते ही बैंक अधिकारी आपसे बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उंगली या अंगूठा रखने को कहेगा। ये आपकी पहचान की पुष्टि करने का सबसे सुरक्षित और आधुनिक तरीका है। जैसे ही आपका फिंगरप्रिंट आधार के डेटाबेस से मैच होता है, आपकी ई-केवाईसी तुरंत पूरी हो जाती है। इसके लिए आपको अपना असली आधार कार्ड दिखाने या फोटोकॉपी देने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती।
एसएमएस आते ही लिंक हो जाएगा आपका नंबर (Aadhaar Card Biometric)
दरअसल् कंर्फेशन डिजिटल अपडेट जैसे ही बायोमेट्रिक सत्यापन सफल होता है, सिस्टम में आपका नया मोबाइल नंबर रजिस्टर कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद या कुछ ही टाइम में आपके नए मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन एसएमएस आएगा। इसका सीधा अर्थ होगा अब आपका नया नंबर आधार के साथ लिंक हो चुका है। इसी नंबर से आप भविष्य में आधार से जुड़ी किसी भी सरकारी योजना या बैंकिंग सेवा के लिए इस नए नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर सकेंगे।

आधार पर कितना लगेगा चार्ज ? (Aadhaar Card Biometric)
इस पूरे प्रोसेस के लिए आईपीबीपी की तरफ से निर्धारित किया गया एक बहुत ही मामूली चार्ज लिया जाएगा। इसमें कोई भी छिपा हुआ चार्ज नहीं है। सबसे अहम बात ये है कि आपको फोटो खिंचवाने या घंटों लाइन में लगने की भी अनिवार्यता नहीं पड़ती। जैसे ही बायोमेट्रिक सत्यापन सफल होता है, आपका नया नंबर आधार के साथ डिजिटल रूप से लिंक हो जाता है।














