School Exam Date Sheet : विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से 18 मार्च तक होंगी। हालांकि 14 मार्च को होने वाली परीक्षा काे लेकर शिक्षकों व विद्यार्थियों में संशय बना हुआ है। 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है, जबकि दूसरे शनिवार को स्कूलों में अवकाश रहता है।
परिक्षाओं का समय क्या रहेगा ? (School Exam Date Sheet)
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह के मुताबिक, ऐसे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी की गई डेटशीट में 14 मार्च को होने वाली वाली परीक्षा की तारीख में फेरबदल हो सकता है। वहीं नई शिक्षा नीति के तहत वार्षिक परीक्षा परिणाम में असफल विद्यार्थी एवं ऐसे विद्यार्थी जो अपने प्राप्त अंकों में वृद्धि करना चाहता है, उनके लिए अप्रैल माह में सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 11 मार्च से शुरू होने वाली विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा का समय सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक रहेगा।
प्राइमरी स्कूलों की डेटशीट नीचे देखें (School Exam Date Sheet)
निदेशालय द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित व 18 मार्च को ईवीएस विषय की परीक्षा होगी। कक्षा छठी के की 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को अंग्रेजी, 13 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 14 मार्च को विज्ञान, 16 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 18 मार्च को गणित की परीक्षा होगी।

कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों की 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को गणित, 14 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 17 मार्च को हिंदी व 18 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक की परीक्षा होगी। वहीं कक्षा आठवीं की 11 मार्च को गणित, 12 मार्च को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 16 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 17 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक और 18 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पहली से आठवीं कक्षा में हैं 55 हजार से ज्यादा विद्यार्थी (School Exam Date Sheet)
जिलेभर के राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा में लगभग 55 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें पहली कक्षा में 5607, दूसरी कक्षा में 5039, तीसरी कक्षा में 5056, चौथी कक्षा में 7239, पांचवीं कक्षा में 8375, छठी कक्षा में 8927, सातवीं कक्षा में 9167 और आठवीं कक्षा में 9597 विद्यार्थी शामिल हैं।
11 मार्च से शुरु होंगी परिक्षाएं (School Exam Date Sheet)
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी की गई। 11 मार्च से विद्यार्थियाें की परीक्षाएं शुरू होंगी। अगर डेटशीट में विद्यार्थियों की 14 मार्च को कोई परीक्षा है और उस दिन दूसरा शनिवार पड़ता है तो इसके बारे में निदेशालय को अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद अगर निदेशालय की ओर से डेटशीट में कोई बदलाव किया जाता है, उसके बारे में स्कूल मुखिया और विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया जाएगा।








