CRSU Jind : सीआरएसयू की छात्रा के अंकों में छेड़खानी करने पर एफआइआर दर्ज करने के आदेश

On: February 28, 2026 4:20 PM
Follow Us:
CRSU Jind: FIR ordered for tampering with the marks of a CRSU student

CRSU Jind : जिला परिवेदना कष्ट निवारण समिति की बैठक शुक्रवार को दोपहर बाद डीआरडीए हाल में डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में हुई। परिवेदना समिति के चेयरमैन महिपाल ढांडा बैठक में नहीं पहुंचे। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एमएफए (मास्टर आफ फाइन आर्ट) की छात्रा रिचा भंडारी ने स्टाफ पर पक्षपात करते हुए छेड़छाड़ करके इंटरनल मार्क्स कम करने की शिकायत पर सुनवाई करते हुए डीसी ने एफआइआर दर्ज करवाने और उच्चतर शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

साथ ही संबंधित विभाग के चेयरपर्सन द्वारा मामले में अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए। वहीं किसान अतुल के खेत में नगरपालिका सफीदों (CRSU Jind) की डंपिंग साइट से कूड़ा जाने की शिकायत पर डीसी ने सचिव से पूछा कि कूड़े का पहाड़ बनाना चाहते हो, निस्तारण क्यों नहीं हो रहा। बैठक में 18 शिकायतों पर सुनवाई हुई। जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया और बाकी शिकायतों पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अगली बैठक तक जांच पूर्ण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा रिचा भंडारी ने बताया कि उसके प्रथम सेमेस्टर के इंटरनल मार्क्स में गड़बड़ी की गई है।

CRSU Jind: FIR ordered for tampering with the marks of a CRSU student
CRSU Jind: FIR ordered for tampering with the marks of a CRSU student

 

कक्षा में जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम रही और जिन्होंने कक्षा की गतिविधियों में विशेष सहभागिता नहीं की, उन्हें अधिक अंक प्रदान किए गए हैं। जबकि जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति व सक्रियता अधिक रही, उनके अपेक्षा से कम इंटरनल अंक दिए गए हैं। कुछ विद्यार्थियों के एक विषय में इंटरनल अंक छेड़छाड़ करके बदले गए हैं। उनका आरोप है कि जो अधिकारी व कर्मचारी इसमें शामिल हैं, वे पैसे लेकर अंक बदलते हैं।

ये भी पढ़ें  PM Viksit Bharat Rojgar Yojana : क्या है पीएम विकसित भारत रोजगार योजना, पहली नौकरी पर मिलेंगे आपको 15000 रुपये

जब उन्होंने संबंधित विषय के शिक्षक से बात की, तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दिए गए मूल अंकों में बदलाव किया गया है। एक शिक्षक की पत्नी, जोकि यहां की छात्रा है, को ज्यादा अंक दिए गए हैं। इस मामले में वीसी, रजिस्ट्रार व विभाग के चेयरपर्सन को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्रा की शिकायत पर जिला परिवेदना समिति ने इस मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच करवाई। जांच में छेड़खानी करके अंक कम करने की शिकायत सही पाई गई। शुक्रवार को बैठक में विश्वविद्यालय की तरफ से पक्ष रखने पहुंचे विभाग चेयरपर्सन डा. जसबीर सूरा ने डीसी से कहा कि जिन विद्यार्थियों को अंकों संबंधित शिकायत थी, उनसे आवेदन मांगे गए थे, लेकिन आवेदन नहीं आए।

डीसी ने कहा कि एडीसी की रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आई है। ये आपराधिक मामला बनता है, एफआइआर दर्ज करवाई जानी चाहिए थी। लेकिन उनकी तरफ से एफआइआर दर्ज नहीं करवाई गई। डीसी ने एएसपी सोनाक्षी सिंह को इस मामले में छात्रा (CRSU Jind) की शिकायत लेकर मामला दर्ज करके जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही नगराधीश मोनिका को विषय संबंधित रिपोर्ट उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजने के लिए कहा। वहीं शास्त्री नगर निवासी विजय कुमार ने श्रम विभाग में लेबर कापी के रजिस्ट्रेशन न करने से संबंधित शिकायत रखी।

CRSU Jind: FIR ordered for tampering with the marks of a CRSU student
CRSU Jind: FIR ordered for tampering with the marks of a CRSU student

 

डीसी ने शिकायत का पूरा ब्यौरा और विभागीय नियमों को देखकर आगे की कार्रवाई के लिए अगली बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभागीय नियम के अनुसार श्रमिक को लाभ का पात्र नहीं माना गया है और यह मामला सरकार स्तर पर सुलझाया जा सकता है। इसलिए शिकायतकर्ता के प्रति जिला प्रशासन पूरी संवेदना बरतते हुए इस मामले को समिति अध्यक्ष के संज्ञान में लाने के लिए अगली बैठक तक लंबित रखता है।

ये भी पढ़ें  Jewellery Businessman take decision : सर्राफा व्यापारियों ने किया एलान: अब आभूषण तभी मिलेंगे जब ग्राहक अपना चेहरा दिखाएगा

गांव गांगोली निवासी सुभाष चंद्र की खेत की नाली के निर्माण को लेकर दी गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने दो गैर- सरकारी सदस्यों के साथ एडीसी को मामले की जांच करने के लिए कहा। कारखाना निवासी कमला के मामले में डीसी ने डीएसपी सफीदों को पीड़ित की यथा संभव विभागीय सहायता करने के निर्देश दिए। डीसी कहा कि नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क आदि मूलभूत सुविधायें उपलब्ध जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है।

अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की हर समस्या का शीघ्र उचित समाधान करें ताकि उनका जिला प्रशासन (CRSU Jind) व मौजूदा सरकार में विश्वास प्रबल हो। बैठक में एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी प्रदीप कुमार, एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम जींद सत्यवान सिंह मान, एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र, एसडीएम सफीदों पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम उचाना दलजीत सिंह, एसडीएम जुलाना होशियार सिंह, डीएमसी सुरेंद्र दूहन, आरटीए गिरीश कुमार, नगराधीश मोनिका रानी,एमडी शुगर मिल प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment