National Golden Aero Award : जींद के 26 कब बच्चों को मिला नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड

On: February 24, 2026 2:19 PM
Follow Us:
National Golden Aero Award: 26 children from Jind received the National Golden Arrow Award.

National Golden Aero Award : हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कब बुलबुल गतिविधियों में एक बार फिर से जींद ने प्रथम स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर कब बुलबुल गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन पर प्रदेश के 74 कब बच्चों को प्राथमिक स्तर के सबसे बड़े नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड (National Golden Aero Award) के लिए चुना गया है। जिले के विभिन्न स्कूलों से 26 बच्चे चयनित हुए।

 

जिला संगठन आयुक्त विक्रम मलिक ने बताया कि इन गतिविधियों के जरिए प्राथमिक कक्षा के बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से सिखाया जाता है। कैंपों में कब-बुलबुल को नैतिक शिक्षा दी जाती है। बड़ों की आज्ञा मानने और साफ-सफाई व विनम्रता का पाठ पढ़ाया जाता है। छोटी-छोटी कहानियों के जरिए बच्चों में निखार आता है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि की है। सभी चयनित बच्चों को राष्ट्रीय मुख्यालय गदपुरी में 22 फरवरी को राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त ने सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें  aadhar pan card link : करीब आ रही इस डेटलाइन से पहले हो जाए आप सतर्कः वरना आधार-पैन लिंक ना होने पर उठाना पड़ सकता है भारी जोखिम
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment