Jind खेत में सो रहे किसान की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

On: February 23, 2026 8:27 PM
Follow Us:
Jind Man sentenced to life imprisonment for killing farmer sleeping in field

Jind news : जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की अदालत ने काकड़ौद के खेत में किसान की निर्मम हत्या करने के जुर्म में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

अदालत में चले अभियोग के अनुसार गांव काकड़ौद निवासी राहुल ने 14 अप्रैल 2022 को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पिता जोगेंद्र खेत में सोता था। 14 अप्रैल सुबह उसका पिता जोगेंद्र का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा था। उसके पिता को दोस्त नसीब घायल हालात में था। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने जब जांच को आगे बढ़ाया तो गांव के ही संदीप का नाम सामने आया। उचाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत मे विचाराधीन था। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की अदालत ने हत्या के जुर्म में संदीप को आजीवन कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें  Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment