Jind News : जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक जींद डिपो के यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में डिपो के चालक, परिचालक, तकनीकी स्टाफ और कार्यालय कर्मचारियों ने भाग लेकर सरकार की निजीकरण समर्थक नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अनिल गौतम ने की, जबकि मंच का संचालन डिपो सचिव जयवीर पोली द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता पूर्व राज्य प्रधान आजाद गिल ने कहा कि हरियाणा सरकार किलोमीटर स्कीम के नाम पर प्रदेश के सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन बेड़े को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों को दिया जाने वाला भुगतान, रोडवेज की अपनी बस चलाने के खर्च से कहीं अधिक है। यह न केवल जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है, बल्कि सुरक्षित सफर के साथ भी खिलवाड़ है। निजी बस मालिकों का एकमात्र लक्ष्य मुनाफा कमाना है, जबकि हरियाणा रोडवेज का लक्ष्य लोक सेवा है।
Jind news : प्रदेश में 10 हजार रोडवेज बसों की जरूरत : संदीप रंगा
राज्य कार्यकारी महासचिव संदीप रंगा ने कहा कि हरियाणा की आबादी के अनुपात में बसों की संख्या लगातार घट रही है। जहां प्रदेश को कम से कम 10 हजार रोडवेज बसों की आवश्यकता है, वहीं बेड़ा सिमटकर मात्र कुछ हजार तक रह गया है। नई बसों की खरीद नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के रूट काटे जा रहे हैं। विभाग में एक भी निजी बस शामिल नहीं की जाए। वहीं तुरंत पांच हजार नई रोडवेज बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो। कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के बजाय हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से पक्की भर्ती की जाए। परिचालकों और चालकों का वेतनमान संशोधित किया जाए। डिपो की वर्कशाप में आधुनिक मशीनरी और स्पेयर पार्ट्स की कमी को तुरंत दूर किया जाए, ताकि ब्रेकडाउन कम हो सकें। यदि समय रहते परिवहन मंत्री और उच्च अधिकारियों ने यूनियन के साथ इन मांगों का समाधान नहीं निकाला, तो पूरे हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा। संगठन में हुए खाली पदों पर नए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई।
Jind News : सुरेंद्र जांगड़ा बने वरिष्ठ उपप्रधान, उपेंद्र ऑडिटर
इसमें सुरेंद्र जांगड़ा को वरिष्ठ उप प्रधान, उपेंद्र को आडिटर, सरताज, पुष्पेंद्र को उप प्रधान, अशोक, जगबीर को सह कैशियर, सतीश सैनी को प्रेस प्रवक्ता, अंतराम को सलाहकार, राकेश को संगठन सचिव, अनिल ढांडा को मुख्य संगठन सचिव, जयभगवान को उप प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर सज्जन कंडेला, कूका, सुरेश, जितेंद्र, शैलेंद्र, भोलू, सतीश, नवीन, अजमेर, टेका, कपिल, सुमित, रवींद्र, नरेंद्र, मनोज, विजेंद्र, शिवकुमार, अजय, राकेश व राजिंद्र भी मौजूद रहे।













trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में