Jind Education : जिला जींद के कब बच्चों ने नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

On: February 20, 2026 12:03 PM
Follow Us:
Jind Education: When children of Jind district got first place in the state in the National Golden Arrow Award

Jind Education : हरियाणा राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान मे जींद जिले ने एक बार फिर से शिक्षा और स्काउटिंग के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। कब गतिविधियों में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड इस बार फिर जिला जींद के कब बच्चों ने अपने नाम किया है। राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में जींद जिले की टीम ने पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रदेश से 74 कब बच्चों का चयन नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड के लिए हुआ है। इनमें से सबसे अधिक 26 बच्चे जिला जींद (Jind Education) से चयनित हुए हैं। इन बच्चों को 23 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित आयोजित समारोह में नेशनल चीफ कमिश्नर केके खंडेलवाल और नेशनल निदेशक भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से चयनित बच्चों और उनके प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

Jind Education: When children of Jind district got first place in the state in the National Golden Arrow Award
Jind Education: When children of Jind district got first place in the state in the National Golden Arrow Award

 

कब स्काउटिंग गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम है। इन गतिविधियों में जींद जिले के कब बच्चों ने अपनी मेहनत, लग्न और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजेश वशिष्ठ ने बताया कि यह उपलब्धि जींद जिले (Jind Education) के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और टीमवर्क के बल पर यह सफलता हासिल की है। यह सम्मान न केवल बच्चों के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।

छोटे बच्चे मिट्टी की तरह (Jind Education)

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने राजेश वशिष्ठ और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन देकर किसी भी रूप में ढाला जा सकता है।

ये भी पढ़ें  Haryana Tehsil Change List : हरियाणा के इन पांच जिलों और इस जिले के 5 सेक्टरों की तहसील-उप तहसील बदली, देखें यहां पूरी लिस्ट

कब गतिविधियों में बच्चों का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि यदि उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के शिक्षकों और प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने बच्चों को न केवल शैक्षणिक बल्कि सह-पाठ्यक्रमिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment