Khatushyam Holi Specail train : होली के त्यौहार पर यात्रियों की यात्रा को आरामदायक बनाने के मकसद् से रेलवे द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। कई प्रमुख रूटों पर लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा से होकर भी चार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन 26 फरवरी से 29 मार्च तक रहेगा।
इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर और विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम मंदिर जाने वाले लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। हरियाणा में इन ट्रेनों का संचालन रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, डबवाली, सिरसा, आदमपुर, हिसार, हांसी और रोहतक स्टेशनों से होगा।
हिसार- जयपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल (Khatushyam Holi Specail train)
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि हिसार- जयपुर स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 25 से 28 फरवरी तक हर दिन हिसार स्टेशन से 05.50 बजे रवाना होकर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में जयपुर से 14.50 बजे रवाना होकर रात 22.25 बजे हिसार स्टेशन पर आगमन करेगी।

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद और ढ़ेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. रींगस स्टेशन पर ठहराव से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका फायदा मिलेगा।
जोधपुर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (Khatushyam Holi Specail train)
अमित सुदर्शन ने बताया कि 5 मार्च से जोधपुर- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. जोधपुर से यह ट्रेन हर वीरवार को 16.15 बजे और गोरखपुर से हर शुक्रवार 23.25 बजे रवाना होगी। इसके अतिरिक्त श्रीगंगानगर- समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार 13.25 बजे और समस्तीपुर से मंगलवार 1 बजे रवाना होगी।
श्रीगंगानगर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (Khatushyam Holi Specail train)
उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन श्रीगंगानगर से प्रत्येक वीरवार को 13.25 बजे और गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार 19.30 बजे रवाना होगी। इसके अतिरिक्त उदयपुर सिटी- योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार 13.45 बजे और ऋषिकेश से प्रत्येक बुधवार 17.55 बजे रवाना होगी। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से होली पर घर आने की योजना बना रहे यात्रियों को सहूलियत होगी।








