salim khan : बॉलीवुड सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान के फादर सलीम खान को लेकर एक ऐसी दुखद सूचना सामने आई है कि उनके प्रशंसकों चिंता हुई है। कुछ समय देर पहले ही ये जानकारी सामने आई कि सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके तुरंत पश्चात सलमान खान अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पाठकों को बता दें कि कुछ दिनों पहले सलीम खान का एक वीडियो सामने आया था। इस क्लिप पर प्रशंसकों ने जमकर रिएक्ट किया था।
समंदर किनारे वॉक करते दिखाई दिए थे सलीम खान (salim khan)
दरअसल् हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सलीम खान फुल सुरक्षा के साथ समंदर किनारे घूमते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को देखकर ये बिल्कुल नहीं लग रहा है कि सलीम की तबीयत खराब है। हालांकि अब उन्हें अचानक से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ टाइम पहले ही सलमान खान अपने पिता सलीम खान से मिलने पहुंचे। जब सलमान अस्पताल से बाहर निकल रहे थे तब पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। आप नीचे दीए गए लिंक्स पर देख सकते हैं।
https://www.instagram.com/reel/DUqPOFBggtf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बॉलीवुड में चलता था कभी सलीम खान का सिक्का (salim khan)
सलीम खान भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावी एवं असरदार स्क्रीनराइटर्स में से एक हैं। उन्होंने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘डॉन’ जैसी क्लासिक फिल्मों से कीर्तिमान रचा। 70 और 80 के दशक में सलीम-जावेद अख्तर की जोड़ी ने बॉलीवुड पर राज किया। उनकी यादगार कहानियांऔर किरदार आज भी प्रशंसकों के दिलों में बसे हैं। बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहते हैं और अपने पिता सलीम से बहुत प्रेम एवं लगाव रखते हैं। सलमान खान और सलीम खान को साथ देखकर प्रशंसकों के दिल को आराम मिला हैं।













trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में