hbse : हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड, यहां सीधा LINK से करें डाउनलोड

On: February 17, 2026 12:24 PM
Follow Us:
HBSE: Haryana Board has released the admit cards for class 10th and 12th. Download them directly from the link here.

hbse : प्रदेश विद्यार्थियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। बता दें कि हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की एग्जाम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को स्कूल से एडमिट कार्ड मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए बोर्ड की तरफ से bseh.org.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है।

आप सभी को सूचित कर दें कि हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी की सालाना परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगी, वहीं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 25 फरवरी से एक अप्रैल तक संचालित करवाई जाएगी। एग्जाम्स के टाइम दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। नीचे दीए गए लिंक्स से आप अपना डाउनलोड कर सकते हो।

HBSE Haryana Board Admit Card 2026 Direct Link

बोर्ड सचिव ने क्या सलाह दी है ? (hbse)

विद्यार्थियों को सलाह देते हुए बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने कहा है कि  “परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट आऊट A-4 साइज पेपर पर डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। यदि परीक्षार्थी के डिटेल्स में कोई त्रुटि है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय में संपर्क करते हुए शुद्धि से सम्बंधित मूल दस्तावेज और वांछित शुद्धि शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर शुद्धि करवा सकते हैं।”

HBSE: Haryana Board has released the admit cards for class 10th and 12th. Download them directly from the link here.
HBSE: Haryana Board has released the admit cards for class 10th and 12th. Download them directly from the link here.

 

1421 एग्जाम्स सेंटरों पर होगी परिक्षाएं (hbse)

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के एग्जाम्स प्रदेश भर में 1421 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किए जाएंगे। इन परीक्षाओं में करीब 5 लाख 66 हजार 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उधर, बोर्ड ने बताया है कि यदि बोर्ड को किसी भी केंद्र पर एग्जाम्स रद्द करने पड़ सकते है, तो एग्जाम को दोबारा आयोजित करने का खर्च परीक्षा केंद्र और कर्मचारियों पर लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें  Haryana pollution level : हरियाणा में इन कर्मचारियों की 30 नवंबर तक कैंसिल की छुट्टियां, ये है कारण

परिक्षाएं CCTV की निगरानी में करवाई जाएगी (hbse)

बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि परीक्षाएं सीसीटीवी निगरानी में आयोजित की जाएंगी और परीक्षा के लिए सिर्फ कैमरे और ऑनलाइन कनेक्टिविटी से लैस कमरों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। सत्यापन के लिए रिकॉर्डिंग को छह महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा। शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा के अनुसार, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षणिक/खुले स्कूल) सालाना परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आज से आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदान किए जाएंगे।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment