nta jee mains result 2026 : जेईई मेंस प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। फाल्कन अकादमी के उदय लोहान ने 99.8 पर्सेंटाइल और छात्र हर्षित ने 99.2 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए। वहीं वी प्लस यू संस्थान के 40 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
जानिए यहां छात्रों का परिणाम (nta jee mains result 2026)
सर्वाधिक पर्सेंटाइल प्राप्त करने वालों में कशिश जैन (99.7 पर्सेंटाइल), कीरत (99.3 पर्सेंटाइल), नमन शर्मा (99.2 पर्सेंटाइल) ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा मितांश (98.2 पर्सेंटाइल), रश्मि (98.2 पर्सेंटाइल), आयुष मित्तल (98 पर्सेंटाइल) ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए। वहीं हेतैन (97.6 पर्सेंटाइल), आदी (97.4 पर्सेंटाइल), अतिशय जैन (97.2 पर्सेंटाइल), मोक्ष (97 पर्सेंटाइल), रक्षित (97 पर्सेंटाइल) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। ईशमीत (96 पर्सेंटाइल), आंचल (96 पर्सेंटाइल), प्रियंका (94.1 पर्सेंटाइल), जेनिता (94 पर्सेंटाइल), प्रिधि (93 पर्सेंटाइल), खुशी (92 पर्सेंटाइल) तथा श्रुति (92 पर्सेंटाइल) सहित अन्य विद्यार्थियों ने 90 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किए।

प्लस यू संचालक ने क्या कहा ? (nta jee mains result 2026)
संस्थान के संचालक रमेश चहल ने कहा कि वी प्लस यू ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निरंतर अभ्यास और सही रणनीति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पित टीम और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। संस्थान में नियमित टेस्ट श्रृंखला, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, विषय विशेषज्ञों द्वारा शंकाओं का समाधान और प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध करवाया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास निरंतर बढ़ता है।
फाल्कन अकादमी के 15 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक (nta jee mains result 2026)
फाल्कन अकादमी के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। संस्थान के उदय लोहान ने 99.8 पर्सेंटाइल और छात्र हर्षित ने 99.2 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के संचालक एनके नैन ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस बार भी फाल्कन क्लासेज का परिणाम सराहनीय रहा है। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है।











