Haryana Political : संसद में  सबसे ज्यादा सवाल उठाने में हरियाणा के सांसदों में ये सांसद नंबर वन

On: February 14, 2026 3:26 PM
Follow Us:
Haryana Political: This MP is number one among Haryana MPs in raising maximum number of questions in the Parliament.

Haryana Political : संसद में जन, सामाजिक सरोकारों और विकास से जुड़े सवालों को उठाने के मामले में हरियाणा के सांसदों में सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी पहले स्थान पर रहे। उन्होंने अब तक 137 सवाल संसद में उठाए हैं। दूसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह का नाम है, जिन्होंने 135 सवाल उठाए हैं। सांसद ब्रह्मचारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हरियाणा में 2024 से लेकर अब तक चले लोकसभा सत्रों में हरियाणा की तरफ से सबसे ज्यादा सवाल उनके द्वारा उठाए गए हैं। देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जनहित के मामले में जो विश्वास दिया था, उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। 137 सवालों में जनता की भावनाएं और विकास कार्यों को आवाज दी गई है।

Haryana Political: This MP is number one among Haryana MPs in raising maximum number of questions in the Parliament.
Haryana Political: This MP is number one among Haryana MPs in raising maximum number of questions in the Parliament.

जींद-पानीपत रोड को फोरलेेन का मसला बना पहला सवाल (Haryana Political)

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि लोकसभा में सबसे पहला सवाल जींद-पानीपत रोड को फोरलेन करने का उठाया गया था। इस रोड की खस्ता हालात को देखते हुए कई बार आवाज बुलंद की गई। इस मामले में जवाब आया कि हरियाणा सरकार कोई भी सहयोग नहीं कर रही है। जींद और पानीपत रोड पर दोनों और लगे हुए वृक्षों को ट्रांसफर करने और उनकी जगह कही और वृक्ष लगाने के लिए प्रदेश सरकार जमीन देने में गंभीर नहीं बनी है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान यह बात सामने आई है, पानीपत और डबवाली के बीच एक नेशनल हाईवे बिछेगा। केंद्रीय मंत्री से उन्होंने इस हाईवे को जींद की ओर से निकालने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  Haryana disabled employees : दिव्यांग कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इतने फीसदी वाले दिव्यांगो को मिलेगा यात्रा भत्ता
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment