Jind Rojgar Mela : रोजगार कार्यालय परिसर में 11 फरवरी को लगाया जाएगा रोजगार मेला

On: February 10, 2026 3:23 PM
Follow Us:
Jind Rojgar Mela: Employment fair will be organised on 11 February in the employment office premises.

Jind Rojgar Mela : जिला रोजगार कार्यालय के परिसर में 11 फरवरी को सुबह दस बजे रोजगार मेले (Jind Rojgar Mela) का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में एसआइएस सिक्योर्टी इंडिया लिमिटेड. श्रीहिंद पंजाब द्वारा भाग लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अंजू नरवाल ने बताया कि मेले में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों के लिए चयन किया जाना है।

Jind Rojgar Mela: Employment fair will be organised on 11 February in the employment office premises.
Jind Rojgar Mela: Employment fair will be organised on 11 February in the employment office premises.

 

प्रार्थियो की योग्यता कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष होनी चाहिए व लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। वेतनमान 17 से 19 हजार रुपये देय होगा। योग्य प्राथी की 65 वर्ष तक स्थाई नियुक्ति रहेगी। संपूर्ण प्रक्रिया निशुल्क रहेगी। सभी प्रार्थी अपने साथ योग्यता संबंधित मूल दस्तावेज लाना सुनिश्चित करें। ऐसे में सभी प्रार्थियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार मेले में भाग लें।

रोजगार कार्यालय (Jind Rojgar Mela) द्वारा इच्छुक प्रार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समय-समय पर ऐसे मेलों का आयोजन किया जाता है ताकि प्रार्थियों को योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके।

ये भी पढ़ें  Narayan Jagdeeshan : टी20 विश्व कप के वॉर्म अप मैच में इस खिलाड़ी ने अमेरिका के गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाई
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment