rms result 2026 : राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, देखिए यहां छठी और नौंवीं कक्षा के लिए कटऑफ

On: February 9, 2026 7:25 PM
Follow Us:
RMS Result 2026: Rashtriya Military School Entrance Exam result declared, check cutoff for Class 6 and 9 here

rms result 2026 : राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) ने शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) का रिजल्ट आज यानि 9 फरवरी 2026 को जारी कर दिए हैं। बता दें कि कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिला लेने के लिए लिखित परीक्षा देने वाले हजारों छात्र अब अपने स्कोर और शॉर्टलिस्ट स्टेटस की जांच कर सकते हैं। ऐसे में रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। जो छात्र कट-ऑफ पार करने में कामयाब रहे हैं, वे अब अगले फेज के लिए अपने इंटरव्यू ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा और महत्वपूर्ण तारीखें देखें (rms result 2026)

लिखित परीक्षा : 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
आंसर-की जारी : 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
शिकायत निवारण : 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।
इंटरव्यू कॉल लेटर उपलब्ध : 9 फरवरी 2026 को जारी हुआ है।

RMS Result 2026: Rashtriya Military School Entrance Exam result declared, check cutoff for Class 6 and 9 here
RMS Result 2026: Rashtriya Military School Entrance Exam result declared, check cutoff for Class 6 and 9 here

 

कट-ऑफ अंक : कैटेगरी और क्लास के हिसाब से जानें (rms result 2026)

कक्षा 6 :

  • JCOs & OR (General) : लड़के 129, लड़कियां 132 पास हुए है।
  • Civilians (General) : लड़के और लड़कियां 138 पास हुए है।
  • Killed in Action : लड़के 84, लड़कियां 90 पास हुए है।

कक्षा 9:

  • JCOs & OR (General) : लड़के 149, लड़कियां 155 पास हुए है।
  • Civilians (General) : लड़के 167, लड़कियां 173 पास हुए है।

प्रतिस्पर्धा इस साल कड़ी रही, जिससे कट-ऑफ अंक अपेक्षाकृत ऊँचे रहे।

कुल सीटें और रिक्तियां (rms result 2026 )

सत्र 2026-27 में सभी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कुल 507 सीटें मुहैया करवाई हैं, जैसा कि नीचे बताया गया है

  • कक्षा 6: 358 सीटें उपलब्ध हैं।
  • कक्षा 9: 149 सीटें उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें  Cigarette price hike : सिगरेट पीने वालों जरा यहां ध्यान देना: अब लंबाई के हिसाब से देने होंगे इतने रुपये, जानिए यहां पूरी डिटेल

‘Killed in Action’ श्रेणी की सीटें इन कुल सीटों के अतिरिक्त हैं।

RMS Result 2026: Rashtriya Military School Entrance Exam result declared, check cutoff for Class 6 and 9 here
RMS Result 2026: Rashtriya Military School Entrance Exam result declared, check cutoff for Class 6 and 9 here

 

अगला चरण: इंटरव्यू और मेडिकल (rms result 2026)

लिखित एग्जाम केवल पहला कदम है। अब शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड देना होगा। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 में जारी होने की संभावित है।

इंटरव्यू कॉल लेटर ऐसे डाउनलोड करें ? (rms result 2026)

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाएं।
  • इसके बाद आप होमपेज पर ‘CET Corner’ या ‘Results’ सेक्शन को ओपन करें।
  • इसके बाद आप अपना ईमेल, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपक डैशबोर्ड पर ‘Interview e-Call Letter’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप लेटर डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment