Jind News : जींद में वैध कॉलोनियों की लिस्ट जारी

On: February 8, 2026 10:01 AM
Follow Us:
Jind News: List of legal colonies released in Jind

Jind News : जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने बताया है कि शहरी क्षेत्र जींद के राजस्व एस्टेट में कुछ खसरा नंबरों पर बिना लाइसेंस, सीएलयू या एनओसी के अवैध कालोनी विकसित की जा रही हैं। विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मनीष दहिया ने कहा कि किसी भी कालोनी में प्लाट खरीदने से पहले उसकी जांच कर लेनी चाहिए कि वह कालोनी अवैध तो नहीं है। अवैध कालोनियों में रजिस्टरी नहीं की जा रही हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अवैध कालोनी में प्लाट खरीदता है तो उसके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।

नियमित कालोनियों की सूची (Jind News )

मनीष दहिया ने बताया कि राजस्व एस्टेट जींद यूसी-34 निकट रेलवे स्टेशन जिसका क्षेत्रफल 18.85 एकड़ है तथा जिसके खसरा नंबर 40//22मिन, 23मिन, 24मिन, 25मिन, 41//21मिन, 22मिन, 57//1, 2मिन, 8मिन, 9, 10, 11, 12, 13मिन, 18मिन, 19मिन, 20, 21, 22मिन, 58//2मिन, 3मिन, 4मिन, 5मिन, 6, 7, 8मिन, 13मिन, 14मिन, 15, 16मिन, 17मिन, 25मिन तथा 64//1मिन हैं। इसी प्रकार नरवाना से जींद रोड के निकट यूसी-34सी राजस्व एस्टेट जींद जिसके खसरा नंबर 42//2मिन, 3मिन, 8मिन, 9मिन, 11मिन, 12मिन, 13, 14मिन, 17मिन, 18, 19, 20मिन, 21मिन, 22, 23, 24मिन तथा 56//1, 2, 3, 4मिन, 7मिन, 8मिन, 9मिन, 10, 11, 12मिन, 13मिन हैं।

Jind News: List of legal colonies released in Jind
Jind News: List of legal colonies released in Jind

 

नरवाना से जींद रोड के निकट राजस्व एस्टेट जींद के यूसी-3बी जिसका क्षेत्रफल 3.40 एकड़ है तथा खसरा नंबर 41//17मिन, 18मिन, 23मिन, 24मिन, 25मिन, 57//3मिन, 4मिन, 5मिन, 7मिन हैं। नरवाना से जींद रोड के निकट राजस्व एस्टेट जींद के यूसी-34डी जिसका क्षेत्रफल 5.282 एकड़ है तथा खसरा नंबर 35//20मिन, 21मिन, 36//16मिन, 24मिन, 25मिन, 40//5मिन, 6मिन, 41//1मिन, 2मिन, 8मिन, 9मिन, 10मिन हैं तथा यूसी-34ए रेलवे स्टेशन के निकट, राजस्व एस्टेट जींद टाउन में जिसका क्षेत्रफल 6.598 एकड़ है तथा खसरा नंबर 41//3, 4, 7, 8/1, 14/1, 14/2, 15/1, 16/1, 17/2मिन हैं, यह सभी नियमित कालोनियां हैं।

ये भी पढ़ें  Honey For Glowing Skin: इन आसान तीन तरीकों से शहद से पाए अपना चमकदार चेहरा ? कुछ ही दिनों में खिल उठेगा चेहरा

जिला नगर योजनाकार (Jind News) ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने या दस्तावेज पंजीकृत करवाने से पहले संबंधित कालोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment