CTET Admit Card 2026 : सीटीईटी एडमिट कार्ड हुए जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड

On: February 6, 2026 8:25 AM
Follow Us:
CTET Admit Card 2026: CTET admit card released, download it immediately from here

CTET Admit Card 2026 : देश की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 07 और 08 फरवरी 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब समाप्त हो गया है।  अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर पहुंचकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीटीईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का सटीक पता, रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट की विस्तार रुप से जानकारी दी गई है।

एग्जाम में ये लेकर जाना अनिवार्य हैं (CTET Admit Card 2026)

एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को सीटीईटी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। सीटीईटी वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से सर्वर धीमा हो सकता है। इसलिए पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आखिरी टाइम की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें। सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के पश्चात उस पर दिए गए दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें। इससे एग्जाम के दिन कोई चूक नहीं होगी।

CTET Admit Card 2026: CTET admit card released, download it immediately from here
CTET Admit Card 2026: CTET admit card released, download it immediately from here

 

डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक (CTET Admit Card 2026)

अभ्यर्थियों को सूचित कर दें कि, सीबीएसई ने सीटीईटी एडमिट कार्ड पोर्टल को लाइव कर दिया है। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि जैसी विवरण का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। यदि आप अपना एप्लीकेशन नंबर भूल गए हैं तो वेबसाइट पर ‘Forgot Application Number’ के ऑप्शन का इस्तेमाल करके इसे फिर से प्राप्त किया जा सकता है। सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

सीटीईटी एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें (CTET Admit Card 2026)

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 नीचे लिखे स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद आप होमपेज पर फ्लैश हो रहे Download Admit Card: CTET Feb-2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप लॉगिन विंडो में अपना Application Number और Date of Birth (DD-MM-YYYY) दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको दिया गया सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) भरें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सीटीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब आप इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए 2-3 प्रिंटआउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें  PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम
CTET Admit Card 2026: CTET admit card released, download it immediately from here
CTET Admit Card 2026: CTET admit card released, download it immediately from here

सीटीईटी परीक्षा केंद्र के लिए जरुरी दस्तावेज (CTET Admit Card 2026)

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को नीचे लिखे दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • ध्यान रहें, सीटीईटी एडमिट कार्ड का साफ सुथरा प्रिंटआउट (फोटो और साइन क्लियर होने चाहिए)।
  • इस दौरान आपके पास ओरिजिनल आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस होने चाहिए।
  • आपके पास दो पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो आवेदन पत्र में लगाई गई थी)।
  • आपके पास ओएमआर शीट भरने के लिए अच्छी क्वॉलिटी का पारदर्शी नीला या काला बॉलपॉइंट पेन होनाा चाहिए

 

सीटीईटी एग्जाम कितने बजे होगा ? (CTET Admit Card 2026)

आप सभी अभ्य़र्थियों को सूचित कर दें कि, सीटेट का एग्जाम 7 फरवरी 2026 को पहले दिन आयोजित किया जाएगा। इस दिन सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक पेपर II लिया जाएगा। इसका अंतराल 2.30 घंटे की होगी। यह पेपर होने के बाद 7 फरवरी 2026 को पेपर I दूसरी शिफ्ट में 2.30 बजे से 5 बजे तक होगा। सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उस पर अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर और चुनी गई भाषा (Language 1 & 2) चेक करें। यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करें।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment