UGC NET Result 2025 : यूजीसी नेट का रिजल्ट हुआ जारी, जानें यहां कितनों ने किया जेआरएफ

On: February 5, 2026 2:18 PM
Follow Us:
UGC NET Result 2025: UGC NET result released, find out how many have cleared JRF here

UGC NET Result 2025 : अभ्यर्थियों को सूचित करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। आप सभी को बता दें कि, दिसंबर सेशन की परीक्षा में 5108 अभ्य़र्थियों ने जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्यता हासिल की है। वहीं 54,713 अभ्यर्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए कामयाब माना गया है। इसके अतिरिक्त 1,17,058 अभ्यर्थियों केवल पीएचडी में दाखिल के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। ऐसे में यह जानना अनिवार्य है कि यूजीसी नेट पास करने के बाद करियर के कौन-कौन से रास्ते ओपन हैं और क्या-क्या मौके मिलते हैं।

जेआरएफ: शोध में करियर का विकल्प (UGC NET Result 2025)

कोई उम्मीदवार शोध और एकेडमिक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए जेआरएफ बेहतरीन ऑप्शन है। जेआरएफ क्वालीफाई करने पर पीएचडी के दौरान हर माह लगभग 37,000 रुपये स्टाइपेंड मिलता है। इससे पहले यह राशि 31,000 रुपये थी। यह आर्थिक मदद शोध कार्य को आगे बढ़ाने में सहायक होता है।

UGC NET Result 2025: UGC NET result released, find out how many have cleared JRF here
UGC NET Result 2025: UGC NET result released, find out how many have cleared JRF here

 

सीनियर रिसर्च फेलोशिप का अवसर (UGC NET Result 2025)

जेआरएफ करने के दो वर्ष के पश्चात सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF) का मौका मिलता है। एसआरएफ बनने पर अगले तीन सालों तक करीब 42,000 रुपये प्रतिमाह मदद दी जाती है। पहले यह रकम 35,000 रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया।

कंटीजेंसी ग्रांट भी प्राप्त होती है (UGC NET Result 2025)

आप सभी को सूचित कर दें कि, रिसर्च स्कॉलर्स को स्टाइपेंड के अतिरिक्त कंटीजेंसी ग्रांट भी दी जाती है। ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस के जूनियर फेलो को 10,000 और सीनियर फेलो को 20,500 रुपये वार्षिक मिलते हैं। साइंस सब्जेक्ट्स के जूनियर फेलो को 12,000 और सीनियर को 25,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें  UDAI App Launch : आधार को लेकर यदि आपको समस्याएं आ रही हैं? तो आ गया UIDAI का नया एप! जानिए आपकी कैसे करेगा हेल्प
UGC NET Result 2025: UGC NET result released, find out how many have cleared JRF here
UGC NET Result 2025: UGC NET result released, find out how many have cleared JRF here

 

टीचिंग फील्ड में नौकरी के मौके (UGC NET Result 2025)

यूजीसी नेट क्लियर करने के पश्चात कॉलेज और यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर बनने का अवसर मिलता है। सरकारी संस्थानों में शुरुआती सैलरी लगभग 57,000 रुपये से आरंभ होकर 1 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। प्राइवेट कॉलेजों में सैलरी 40,000 से 1 लाख रुपये तक हो सकती है।

शोध और पब्लिक सेक्टर में करियर (UGC NET Result 2025)

नेट क्वालीफाई अभ्यर्थी CSIR, ICAR, ICMR, DRDO जैसे संस्थानों के रिसर्च प्रोग्राम में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ONGC, NTPC, IOCL, BHEL जैसी सरकारी कंपनियां भी नेट पास अभ्यर्थियों को मौका देती हैं। कई प्राइवेट कंपनियां भी ऐसे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देती हैं।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment