Bank Holiday February 2026 : ग्राहक हो या बैंक अधिकारी हो, बैंक की छुट्टियों का प्रभाव दोनों के जीवन पर पड़ता है। फरवरी माह में भी बैंकों की छुट्टियों को लेकर फिर से चर्चा में है। क्योंकि वैसे भी किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो या क्रेडिट कार्ड बनवाना हो आदि। ऐसे ही कई काम हैं जो ऑनलाइन हो जाते हैं, हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। इसलिए यदि आप इस माह में किसी काम के कारण बैंक जाने का योजना कर रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि फरवरी में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और कब-कब बैंक खुलेंगे।
कितने शनिवार और रविवार बंद रहेंगे बैंक ? (Bank Holiday February 2026)
- 08 फरवरी 2026 – इस दिन रविवार की छुट्टी रहेगा जिसके कारण से देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
- 14 फरवरी 2026 – महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 15 फरवरी 2026 – रविवार का अवकाश है और इसी वजह से पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 22 फरवरी 2026 – इस दिन रविवार की छुट्टी होने की वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
- 28 फरवरी 2026 – महीना का चौथा शनिवार होगा जिसके कारण से पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बाकी इन दिनों बंद रहेंगे बैंक ? (Bank Holiday February 2026)
ग्राहकों को सूचित कर दें कि 15 फरवरी 2026 – इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व है जिसके कारण से कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य शहरों के बैंक शामिल है।
18 और 19 फरवरी को बैंक की छुट्टियां रहेंगी (Bank Holiday February 2026)
- 18 फरवरी 2026 – इस दिन सिक्किम में तिब्बती नव वर्ष मनाया जाएगा जिसकी वजह से सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 19 फरवरी 2026 – इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है और इस कारण महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे।

20 फरवरी को भी बंद रहेंगे बैंक (Bank Holiday February 2026)
20 फरवरी 2026 – इस दिन मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस है जिसके कारण से इन दोनों राज्यों के बैंकों का अवकाश रहेगा। इसलिए ग्राहक पहले से इन छुट्टियों को मद्देनजर ऱखते हुए अपने बैंक-कार्यों के लिए नियोजना बनाएं।














