India Post GDS Vacancy : 10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

On: January 31, 2026 5:41 PM
Follow Us:
India Post GDS Vacancy: Bumper recruitment for 10th pass youth in the postal department, know how many posts will be recruited.

India Post GDS Vacancy : भारत में गर्वनमेंट नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए बड़ी सूचना सामने आई है। बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटि्स जारी कर दिया है। इस भर्ती के अनुसार देशभर के भिन्न-भिन्न राज्यों और सर्किलों में कुल 28,740 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन को प्रोसेस 31 जनवरी 2026 से स्टार्ट हो रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस ऑफिशियल वेबसाइट – indiapostgdsonline.gov.in पर पहुंचकर 14 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें और मेरिट लिस्ट अपडेट (India Post GDS Vacancy)

डाक विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रोसेस पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रोसेस के लिए दस्तावेज सत्यापन करने के लिए बुलाया जाएगा।

उम्र सीमा और आरक्षण की सुविधाएं दी जाएगी (India Post GDS Vacancy)

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और ज्यादात्तर 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति वर्ग को 5 साल और ओबीसी वर्ग को 3 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

India Post GDS Vacancy: Bumper recruitment for 10th pass youth in the postal department, know how many posts will be recruited.
India Post GDS Vacancy: Bumper recruitment for 10th pass youth in the postal department, know how many posts will be recruited.

 

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी स्किल्स जानें (India Post GDS Vacancy)

सूचित कर दें कि, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी विषयों के साथ पास होना जरुरी है। जिस राज्य या सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी के पास बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और साइकिल चलाने की क्षमता भी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें  Delhi double FLyover : दिल्ली को मिलेगा अब जाम से छुटकारा, बनेंगे यहां 2 नए फ्लाईओवर

पद के मुताबिक वेतनमान तय होगा (India Post GDS Vacancy)

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में पद के मुताबिक वेतनमान भिन्न-भिन्न निर्धारित किया गया है। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पद के लिए वेतन 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रतिमाह तक होगा। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों के लिए वेतन 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

कैसे होगा चयन ? (India Post GDS Vacancy)

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लिखित एग्जाम नहीं होगा। डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त फायदा नहीं मिलेगा। मेरिट सूची में नाम आने के पश्चात अभ्यर्थियों को संबंधित डिविजनल हेड के यहां दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।

India Post GDS Vacancy: Bumper recruitment for 10th pass youth in the postal department, know how many posts will be recruited.
India Post GDS Vacancy: Bumper recruitment for 10th pass youth in the postal department, know how many posts will be recruited.

 

आवेदन की कितनी फीस लगेगी ? (India Post GDS Vacancy)

वहीं बता दें कि, जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं दी जाएगी।

स्टेट वाइज खाली पदों का पूरा ब्योरा (India Post GDS Vacancy)

आप सभी को सूचित कर दें कि, इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद महाराष्ट्र (3553) और उत्तर प्रदेश (3169) में निकाले गए हैं। इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल में 2982, मध्य प्रदेश में 2120, तमिलनाडु में 2009, गुजरात में 1830 और केरल में 1691 पद शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, असम, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी। इस तरह कुल मिलाकर देशभर में 28,740 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें  New Year Police Constable Vacancy : हरियाणा सरकार ने युवाओं को दिया नव-वर्ष का गिफ्टः इतने पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment